Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस लंबे समय से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, जिसे आने में अभी भी समय है. इस बीच रणबीर कपूर ने फिल्म में यश के रावण वाले किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रणबीर ने बताया कि इस बार रावण का किरदार पारंपरिक और पहले जैसा नहीं होगा, बल्कि उसे एक नए नजरिए से पेश किया जाएगा. उनका कहना है कि इस किरदार के लिए यश से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं हो सकता था.
रणबीर कपूर ने कहा कि फिल्म को यश के स्टारडम, उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खास ऑरा की जरूरत थी. यही वजह है कि उन्हें रावण के किरदार के लिए चुना गया. एक्टर के मुताबिक, मेकर्स रावण को सिर्फ एक खलनायक के रूप में नहीं, बल्कि एक मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व के तौर पर दिखाना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: Munawar Faruqui: 25 दिन तक सब क्यों रहे चुप? सेलेब्स पर मुनव्वर फारूकी ने उठाए सवाल
यश की तारीफ में क्या बोले रणबीररणबीर कपूर और यश इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म की टीम ने दर्शकों को इस मेगा प्रोजेक्ट की खास झलक दिखाई. इस दौरान रणबीर कपूर ने यश के रावण वाले किरदार की जमकर तारीफ की और कहा कि इस बार दर्शकों को रावण का ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जो पहले की फिल्मों में दिखाए गए पारंपरिक अंदाज से बिल्कुल अलग होगा.
रणबीर ने कहा कि रावण के किरदार के लिए यश का स्टारडम, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और उनका खास ऑरा बेहद जरूरी था. उनके मुताबिक, यश ने इस किरदार को पूरे ईमानदारी, आत्मविश्वास और अलग अंदाज के साथ निभाया है, जिससे रावण का किरदार पर्दे पर जीवंत हो उठा है.
Aura – Stardom – Outlook – Swag – Honesty
Thats #Yash for you #Yashboss #comiccon2026 #ComicCon pic.twitter.com/qRQvEslG8A— Team Yash FC (@TeamYashFC) July 24, 2026
वहीं, यश ने भी फिल्म को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि पूरी टीम का इरादा सही है और सभी ने इस कहानी को सबसे प्रामाणिक तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की है. उन्होंने माना कि मेकअप और लुक्स को लेकर कई तकनीकी चुनौतियां थीं, लेकिन आखिरकार पूरी टीम ने मिलकर फिल्म को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
फिल्म का ट्रेलर किया गया पोस्टपोनबता दें रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था. लेकिन रिलीज के कुछ घंटे पहले ही मेकर्स ने एक पोस्ट कर ट्रेलर को पोस्टपोन करने का ऐलान किया. उनकी पोस्ट में स्टूडेंट्स का भी जिक्र था, जिससे ये माना जा रहा है कि मेकर्स ने नीट प्रोटेस्ट के चलते ट्रेलर की रिलीज टाली है. फिलहाल ट्रेलर कब आएगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है.