सलमान-आमिर की फिल्में भी नही दिला पाई कश्मीरा ईरानी को पहचान, ऐसा रहा एक्टिंग करियर
संदीप मेहरा July 25, 2026 10:42 PM

Kashmira Irani Birthday: टीवी शो से अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वाली अभिनेत्री कश्मीरा ईरानी ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया है. वो सलमान खान और आमिर खान जैसे दिग्गज स्टार्स की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. हालांकि उन्हें ज्यादा फायदा नहीं मिल सका और उनका करियर ज्यादा सफल नहीं रहा. आज उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं.

'अंबर धरा' से किया था टीवी डेब्यू

कश्मीरा ईरानी का जन्म पुणे में 25 जुलाई 1986 को हुआ था. आज ये एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. शुरू से ही उन्हें एक्टिंग फील्ड में आने का शौक था. उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू सीरियल 'अंबर धरा' से शुरू किया था. साल 2007 में शुरू हुए इस शो में उन्होंने अंबर दीक्षित नाम का किरदार निभाया था. इसमें उनके बेहतरीन काम के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू के अवॉर्ड से ही सम्मानित किया गया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kashmira Irani Saxena (@kashmira_irani)

ये भी पढ़ें: 'लोका' एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की 300 करोड़ी 'प्रलय' में एंट्री, रणवीर सिंह संग मचाएगी धूम

इन शोज का भी हिस्सा रहीं कश्मीरा ईरानी

कश्मीरा ईरानी ने अंबर धरा से डेब्यू करने के बाद और भी कई टीवी शोज में अपनी किस्मत आजमाई थी. 40 साल की एक्ट्रेस ने 'धर्मक्षेत्र' में द्रौपदी, 'दोस्ती... यारियां... मनमर्जियां' में समायरा खन्ना का किरदार अदा किया था. इसके अलावा साल 2010 की सुपरनैचुरल टेलीविज़न सीरीज़ 'सेवन' में भी उन्होंने काम किया था.

बताया जाता है कि जब कश्मीरा एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी. उन्होंने टीवी शोज के अलावा 26/11 के हमलों पर बनी टेलीफिल्म में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था. वहीं उन्हें साल 2014 में आई आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पीके' में एक डांस नंबर में भी देखा गया था. इसके अलावा सलमान खान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' और 'भारत' में भी वो नजर आई थीं. जबकि शाहिद कपूर और कंगना रनौत की फिल्म 'रंगून' का भी कश्मीरा हिस्सा रहीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kashmira Irani Saxena (@kashmira_irani)

साल 2025 में कश्मीरा को दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' में 'फलक' के किरदार में देखा गया था. एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 99 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.