स्टेशन की भीड़ में बिछड़ गया परिवार तो न हों परेशान, जानें रेलवे से कैसे मिलेगी तुरंत मदद
जेबा परवीन July 25, 2026 11:12 PM

Railway Travel Tips: अक्सर ट्रेन से सफर के दौरान कई बार जल्दबाजी या स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने की वजह परिवार का कोई सदस्य स्टेशन पर रह जाता है, जबकि बाकी लोग ट्रेन में बैठकर आगे निकल जाते हैं. ऐसी में घबराने के बजाय सही समय पर सही कदम उठाना ज्यादा बेहद जरूरी होता है. भारतीय रेलवे ने हाल ही में अपने आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट जरिए यात्रियों की मदद के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप इस परेशानी का हल आसानी से निकाल सकते हैं. 

अगर आपके साथ भी कभी ऐसी स्थिति बन जाए कि स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते वक्त आपका कोई परिवार ट्रेन में हो और आप स्टेशन पर छूट गए हैं, तो आप समय बर्बाद किये बिना तुरंत रेलवे की हेल्पलाइन और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें. 

सबसे पहले करें ये काम 

  • तुरंत स्टेशन मास्टर या रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से संपर्क करें.
  • ट्रेन का नाम, नंबर, कोच और अपने परिवार की पूरी जानकारी शेयर करें.
  • अपने परिवार के सदस्यों को फोन पर स्थिति की जानकारी दें. 
  • उनसे कहें कि वे ट्रेन में मौजूद TTE या रेलवे स्टाफ को इसकी सूचना दें.

EPS Pension: 25 साल की नौकरी के बाद कितनी मिलेगी EPS पेंशन? जानिए पूरा फॉर्मूला और कैलकुलेशन

रेलवे हेल्पलाइन और RailMadad से ले मदद

  • रेलवे हेल्पलाइन 139 पर तुरंत कॉल करें.
  • RailMadad ऐप या वेबसाइट के जरिए "Need Help" ऑप्शन के जरिए शिकायत दर्ज करें.
  • इससे संबंधित रेलवे अधिकारियों तक आपकी जानकारी तुरंत पहुंच जाती है.
  • जरूरत के मुताबिक स्टेशन पर पब्लिक अनाउंसमेंट भी करवाएं, ताकि सूचना जल्द पहुंच सके. 

आगे की यात्रा की बनाएं योजना 

  • स्टेशन मास्टर से पता करें कि ट्रेन अगले किस स्टेशन पर आ कर रुकेगी.
  • अगर मुमकिन ही तो दूसरी ट्रेन या अन्य किसी साधन की मदद से अगले स्टेशन तक पहुंचने की कोशिश करें. 
  • परिवार के सदस्य भी TTE को इस बात की जानकारी दें ताकि अगले स्टेशन पर जरूरी मदद मिल सके.
  • पूरा समय फोन के जरिए अपने परिवार से संपर्क बनाए रखें और घबराने से बचें.

Foreign Travel Tips: विदेश में काम नहीं कर रहा क्रेडिट कार्ड? जानिए क्यों फेल होते हैं इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.