‘रामायण’ को लेकर कहा जा सकता है कि ये रणबीर कपूर के लिए उनके करियर की सबसे इम्पोर्टेंट फिल्म है, क्योंकि वो पर्दे पर भगवान राम का चरित्र निभाते हुए नजर आएंगी. इस मोस्ट अवेटेड मूवी का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है तो वहीं फिल्म के कलाकारों को भी इसे लेकर बेहद एक्साइटमेंट है. रणबीर कपूर के लिए ये फिल्म और भी ज्यादा खास क्यों है, उन्होंने इसका एक निजी कारण बताया है जो बेटी राहा से जुड़ा हुआ है.
फिल्म रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा, हालांकि मेकर्स ने इसकी कोई तय तारीख नहीं बताई है. इसके ट्रेलर को लेकर भी दर्शकों में एक्साइटमेंट बनी हुई है और इसे भी इंटरनेशनल लेवल पर ही रिलीज किया जाएगा. फिलहाल जान लेते हैं कि क्यों रणबीर के लिए पर्सनली क्यों बेहद खास है ‘रामायण’.
रामायण रणबीर के दिल के करीबरणबीर कपूर ने एक इवेंट में बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी राहा की ये बड़े पर्दे पर देखी जाने वाली पहली फिल्म होगी.स रणबीर कपूर ने कहा,”मैं अपनी बेटी को फिल्म दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं. यह थिएटर में उसकी पहली मूवी होगी.बच्चों को रामायण की कहानी से परिचित कराने का सबसे अच्छा तरीका है साथ में रामायण देखना.”
जबरदस्त है ‘रामायण’ की स्टार कास्टफिल्म ‘रामायण’ का प्रमोशन मेकर्स जबरदस्त तरीके से कर रहे हैं. हाल ही में इसका प्रथम संकल्प इवेंट दिल्ली में रखा गया था. जिसमें फिल्म से जुड़े कलाकार, निर्माता, निर्देशकों से लेकर मीडिया पर्सन और कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. दर्शकों में इसी वजह से ट्रेलर रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज बना हुआ है.
बड़ी है स्टार कास्टमोस्ट अवेटेड ‘रामायण’ का बजट तो शानदार है ही, इसके अलावा इसकी स्टार कास्ट में भी ज्यादातर बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं. इसमें साउथ के यश रावण की भूमिका में दिखेंगे तो वहीं काजल अग्रवाल मंदोदरी का किरदार निभाने वाली हैं. अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ के रोल को प्ले करते नजर आएंगे. इसके अलावा सनी देओल (हनुमान जी), साई पल्लवी (सीता जी), रवि दुबे (लक्ष्मण), रकुल प्रीत सिंह (सूर्पनखा), विवेक ओबरॉय (विद्युतजिव्हा) के रोल में नजर आने वाले हैं.