Stars Reaction on Dharmendra Pradhan Resignation: कॉकरोच जनता पार्टी के तहत चले विरोध प्रदर्शन और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल आखिरकार रंग लाई और धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफा देने के बाद से ही प्रदर्शनकारियों के बीच खुशी की लहर है. सभी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं जिसमें बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स भी शामिल हैं. कई स्टार्स ऐसे थे जिन्होंने घरों से सोशल मीडिया के जरिए ही इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया. वहीं कई सारे स्टार्स ऐसे भी रहे जो खुद जंतर मंतर या अन्य साइट्स पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनते हैं. अब उनके इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा से लेकर कमल हासन तक रिएक्ट कर रहे हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा- भाई आप जानते नहीं हो आपने आज क्या किया है. हम एक आर्टिस्ट हैं लेकिन जेन जी एक आर्ट है. मैं पता है बहुत हल्के में लेती हूं जेन जी को. मैंने सोचा क्या है, जाकर करते हैं, थक जाते हैं, कुछ नहीं होगा इनसे. उसके लिए सैल्युट. मेरी तरफ देखो. मैं बस आप बनना चाहती हूं. मैं जेन जी बनना चाहती हूं. आप सभी ने जो किया है वो अविश्वसनीय है.
ये भी पढ़ें- मैंने अपना काम किया, लाइमलाइट नहीं चाहिए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद प्रकाश राज का बयान, सेलेब्स ने क्या कहा?
कमल हासन ने क्या कहा?Vox Populi 🇮🇳
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) July 25, 2026
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन भी अपने पॉलिटिकल व्यूज को लेकर मुखर रहते हैं. उन्होंने इस मौके पर कहा- ‘ये डेमोक्रेसी है.’ वहीं सिंगर चिन्मया ने साल 2017 की एस अनीथा की कहानी याद दिलाई और बताया कि कैसे वो 98 पर्सेंट लाने के बाद भी अपनी जगह सुनिश्चित नहीं कर सकी और सुसाइड कर लिया था. उनके निधन के बाद से ही देशभर में भारी प्रोटेस्ट देखने को मिला था. इसपर अब चिन्माया ने लिखा- ‘अनीथा को कभी नहीं भुलाया गया है.’
इन सितारों ने किया पेपर लीक का विरोधAnitha. Never forget pic.twitter.com/ey83fAbqJ1
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) July 25, 2026
मालूम हो कि 25 जुलाई 2026 को धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपना इस्तीफा दे दिया और कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी हालत में खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. इसके बाद ही मिनिस्टर ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स प्रहलाद जोशी को नया एजुकेशन मिनिस्टर नियुक्त कर दिया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक के कठिन प्रयासों की मदद से पेपर लीक को लेकर देशभर में एकजुट विरोध नजर आया और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे ही दिया.
इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सारे सितारे विरोध करते नजर आए और स्टूडेंट्स के हक में अपनी बात रखी. इसमें आलिया भट्ट, शबाना आज्मी, प्रकाश राज, सारा अली खान, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, सलमान खान समेत कई सारे कलाकार स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अपने विचार रखते नजर आए.