सीजेपी 'कॉकरोच जनता पार्टी' और स्टूडेंट्स एजुकेशन सिस्टम और NEET पेपर लीक की वजह से सड़कों पर उतरे हुए हैं. करीब 36 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सभी प्रोटेस्ट कर रहे हैं. वहीं कई राज्यों में भी स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे है और अपने हक की मांग कर रहे है. इसी बीच सिर्फ बॉलीवुड और साउथ सेलेब्स ही नहीं, बल्कि टीवी के कलाकारों ने भी उनका जमकर सपोर्ट किया. साथ ही कई सेलेब्स स्टूडेंट्स के साथ इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए और हौसला बढ़ाया.
मुनव्वर ने किया सपोर्ट
हाल ही में स्टैंड अप कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारूकी सड़कों पर मास्क और टोपी लगाकर नजर आए. उन्होंने हाथ में अपने बैनर पकड़ा है और भीड़ में खड़े दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.
View this post on Instagram
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो स्टोरी में शेयर की, जिसमें वो भीड़ के बीच खड़े हैं और उनके बैनर पर लिखा है, 'कभी-कभी बोलने के लिए माइक की नहीं, बल्कि खड़े होने की जरूरत होती है.

'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
सड़क पर उतरीं फलक
इसके अलावा एक्ट्रेस फलक नाज भी इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी और सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की. उन्होंने लिखा, 'आज मैं मुंबई में हजारों लोगों के साथ खड़ी थी. गुस्से के साथ नहीं, एक उम्मीद के साथ. अपनी बात रखने और स्टूडेंट्स के लिए मैं वहां गई. हम सभी शांति से हाथों में तिरंगा और जुबान पर राष्ट्रगान लेकर इकट्ठा हुए. एक लोकतंत्र तब मजबूत बनता है, जब देश के नागरिक सम्मान और यूनिटी के साथ अपनी बात रखें. एक देश. एक राष्ट्रगान. एक आवाज.'
View this post on Instagram
शहबान पर चली लाठी
वहीं एक्टर शहबान अजीम भी दिल्ली में इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बने. हालांकि उनके साथ एक हादसा हुआ, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिल्ली में जब वो प्रोटेस्ट के लिए गए और पुलिस की ओर से लाठीचार्ज हुई, तब उन्हें भी मारा गया था. उनके हाथों और पैरों पर चोट लगी, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया.
View this post on Instagram
इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया. उन्होंने लिखा, 'क्या होगा? कुछ तो होगा! न टूटे तिलिसिम सत्ता का, मेरे भीतर का कायर तो टूटेगा.'
View this post on Instagram
26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल
बता दें कि सीजेपी करीब 36 दिनों से प्रदर्शन कर रही है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही हैं. वहीं साइंटिस्ट सोनम वांगचुक ने स्टूडेंट्स के लिए 26 दिनों तक भूख हड़ताल की, जो पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्ट के बाद तोड़ दी गई है.
प्रभास की 'स्पिरिट' में कैटरीना कैफ की एंट्री? मां बनने के बाद करेंगी धमाकेदार कमबैक