Ram Charan RC17 Movie Update: राम चरण की ‘पेद्दी’ के बाद फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. लंबे वक्त से राम चरण और ‘पुष्पा’ के डायरेक्टर सुकुमार की अगली फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है, जिसे टेम्परेरली ‘RC17’ नाम दिया गया है. ये सुपरहिट फिल्म ‘रंगस्थलम’ के बाद राम चरण और सुकुमार का दूसरा कोलैबोरेशन है. जब से इस फिल्म के बनने की खबर सुर्खियों में आई है, फैंस इससे जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट जानने के लिए बेताब हैं. लेकिन राम चरण-सुकुमार के इस रीयूनियन को लेकर खबर मिली है कि फिल्म एक बार फिर डिले हो सकती है यानी इसके लिए फैंस को और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
कुछ हफ्ते पहले राम चरण और सुकुमार की इस फिल्म को लेकर ऐसी खबरें आई थीं कि स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है और इस साल के आखिर तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. नया अपडेट है कि फिल्म की शूटिंग एक बार फिर टल सकती है.
राम चरण की RC17 टलेगी?हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण और सुकुमार RC17 फिल्म के लिए फैंस को उम्मीद से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. जहां इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद थी, वहीं अब खबरें हैं कि इसकी शूटिंग 2027 में ही शुरू हो पाएगी. कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज 2028 तक टल सकती है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं की गई है. मगर अगर ऐसा होता है, तो राम चरण के रिलीज शेड्यूल पर इसका बड़ा असर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें – दुनियाभर में कमाए 340 करोड़, अब OTT पर आ रही राम चरण की पेद्दी, कब और कहां देखें?
राम चरण के फैंस निराश‘पेद्दी’ के रिलीज होने के बाद अगले 20-24 महीनों तक शायद ही राम चरण की कोई और फिल्म थिएटर में आए. इससे फैंस के मन में एक अहम सवाल भी उठा है. RRR के बाद, ‘गेम चेंजर’ को रिलीज होने में लगभग तीन साल लगे और ‘पेद्दी’ में करीब दो साल लगे. कई लोगों को उम्मीद थी कि RC17 बहुत तेजी से पूरी हो जाएगी. लेकिन सुकुमार अपने काम में लंबा वक्त लेने के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि उन्होंने अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा’ को बनाने में 5 साल लगाए थे.
RC17 पर अपडेटअगर RC17 सच में 2028 में रिलीज होती है, तो इस दशक के खत्म होने से पहले उनकी शायद एक या दो और फिल्में ही रिलीज हो पाएंगी. खबरों के मुताबिक, RC17 एक स्टाइलिश एक्शन एंटरटेनर होगी और इसमें सुकुमार की खास तरह की राइटिंग देखने को मिलेगी. फिल्म में म्यूजिक जाने-माने संगीतकार देवी श्री प्रसाद देंगे.इस बड़े प्रोजेक्ट को Mythri Movie Makers के बैनर तले बनाया जाएगा. अगर ये खबरें सच हैं, तो बड़े पर्दे पर राम चरण की अगली फिल्म आने में अभी भी लगभग दो साल लग सकते हैं.