भारत की अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप में इतिहास रचा है. वो वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. उनके वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ ही वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप में 16 साल से चले आ रहे सिलसिले का भी अंत हो गया. (Photo: PTI)
अनाहत सिंह का वर्ल्ड चैंपियन बनना इसलिए तो खास है कि वो वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप में इस मुकाम को छूने वाली पहली भारतीय हैं. लेकिन, उन्होंने इसके जरिए टूर्नामेंट में 16 साल से कायम इजिप्ट के वर्चस्व को भी खत्म किया है. (Photo: PTI)
वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप के इतिहास में 16 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई इजिप्ट से बाहर का खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन बना है और वो नाम भारत की बेटी अनाहत सिंह का है, जिनके कारनामे की वजह से कनाडा के स्क्वैश कोर्ट में भारत का झंडा सबसे ऊपर लहराया है. (Photo: X)