UPSC CMS Admit Card 2026: यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा. केवल ऑनलाइन जारी किया गया, एडमिट कार्ड ही मान्य होगा.
कब होगी UPSC CMS 2026 की परीक्षा?
UPSC CMS 2026 परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त 2026 रविवार को देशभर के मेडिकल परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा समाप्त होने और अंतिम रिजल्ट घोषित होने तक अपने ई-एडमिट कार्ड की कॉपी सुरक्षित रखें.
ऐसे डाउनलोड करें UPSC CMS 2026 एडमिट कार्ड
परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाना होगा?
UPSC के निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट, वैलिड मूल फोटो पहचान पत्र, काला बॉल प्वाइंट पेन और पेंसिल और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाना होगा. अगर एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार की फोटो स्पष्ट नहीं है, तो उन्हें एक फोटो पहचान पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जानी होगी. परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक सत्र के लिए निर्धारित परीक्षा घोषणा पत्र पर इन तस्वीरों को चिपकाने होगा.
NTA Vacancy: 4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?
किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध?
रिपोर्टिंग टाइम का रखें विशेष ध्यान
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है. इस दौरान फेस ऑथेंटिकेशन, पहचान सत्यापन और फ्रिस्किंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. आयोग के अनुसार सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश 9:00 बजे बंद हो जाएगा. दोपहर की शिफ्ट के लिए प्रवेश दोपहर 1:30बजे बंद कर दिया जाएगा. इन समय के बाद उम्मीदवारों को केंद्र के अंदर प्रवेश के अनुमति नहीं दी जाएगी.
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?