Jan Neta: 4 दिन में पार किए 200 करोड़ रुपये, थलपति विजय की जन नेता का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर
TV9 Bharatvarsh July 27, 2026 04:43 PM

Jan Neta Box Office Collection Worldwide Day 4: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म जन नेता सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता भी देखने को मिल रही है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. 4 दिनों में ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन दुनियाभर में किया है. भारत से ही नेट कलेक्शन के मामले में फिल्म ने चौथे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं फिल्म का 4 दिनों का नेट कलेक्शन भी 124.75 करोड़ रुपये का हो चुका है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो थलपति विजय की इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 145.98 करोड़ रुपये का हो चुका है. इस फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में दम दिखाया है और फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस लिहाज से फिल्म का पहले वीकेंड का ओवरसीज कलेक्शन 71.50 करोड़ रुपये का हो चुका है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म का 4 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 217.48 करोड़ रुपये का हो चुका है.

बजट के कितने करीब पहुंची जन नेता?

जन नेता फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का बजट बड़ा माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये से लेकर 500 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है. वहीं फिल्म सिनेमाघरों में 200 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर चुकी है. लेकिन फिल्म को अपनी इस शानदार कमाई को जारी रखना होगा. फिल्म को वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाना होगा. तभी बात बन सकती है. ऐसे में इस फिल्म से आने वाले वक्त में और भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद जताई जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Ramayana: Twist: बाहुबली स्टाइल में खत्म होगी रणबीर कपूर की रामायण? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा

जन नेता फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन एच विनोथ ने किया है. वहीं फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शन्स के बैनर तले वेंकेट के नारायण ने किया है. इस फिल्म में थलपति विजय डीएसपी के रोल में नजर आए हैं. वहीं उनके अपोजिट फिल्म में ममिथा बैजू और पूजा हेगड़े नजर आई हैं. फिल्म में प्रियामणि, बॉबी देओल और प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने भी काम किया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.