Bhojpuri Power Star Pawan Singh Angry: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह हाल ही में एक राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे. ये एक चुनावी सभा थी जो पटना के बांकीपुर में चल रही थी. जब मंच पर पवन सिंह के चढ़ने की बारी आई तो साउंड ऑपरेटर ने गलती से खेसारी लाल यादव का गाना बजा दिया. बस खेसारी का गाना बजते ही पवन सिंह आग बबूला हो गए और करीब 40 सेकंड तक गुस्से में नजर आए. इस दौरान सभा में अफरातफरी मच गई. अब पावर स्टार पवन सिंह का रिएक्शन वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट करते भी नजर आ रहे हैं.
बिहार के बांकीपुर में आयोजित हुई इस राजनीतिक सभा में भारी मात्रा में लोग पावर स्टार को सुनने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान जैसे ही वे मंच पर चढ़े वैसे ही गलती से साउंड ऑपरेटर ने खेसारी लाल यादव का गाना बजा दिया. खेसारी का गाना बजते ही मंच पर उपस्थित लोग असहज नजर आए. वहीं पवन सिंह फैरन साउंड ऑपरेटर के पास पहुंच गए. वे गुस्से से लाल नजर आए और उन्होंने गाना बंद करने का इशारा किया. गलती का आभास होते ही साउंड ऑपरेटर ने पवन सिंह का गाना लगा दिया जिसके बाद माहौल थोड़ा ठंडा हुआ.
View this post on Instagram
A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच में प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती रहती है. दोनों ही सिंगर हैं. ऐसे में प्रोफेशनल राइवेलरी के साथ ही दोनों की पॉलिटिकल राइवेलरी भी किसी से छिपी नहीं है. दोनों अलग-अलग पार्टी से बिलॉन्ग करते हैं. जहां एक तरफ पवन सिंह बीजेपी में हैं वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव आरजेडी में हैं. ऐसे में दोनों ही कलाकारों के बीच कभी-कभी तनातनी का माहौल देखने को मिलता रहता है. दरअसल 30 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. इसी के प्रचार-प्रसार के लिए पवन सिंह व्यस्त हैं.
भाजपा नेता Pawan Singh के जनसभा में ऑपरेटर ने खेसारी का गाना बजाया दिया, MLC पवन सिंह गुस्सा से लाल हो गाए। pic.twitter.com/05wcupp2IE
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) July 26, 2026
ये भी पढ़ें- Ramayana: Twist: बाहुबली स्टाइल में खत्म होगी रणबीर कपूर की रामायण? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा
किन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं पवन सिंह?पवन सिंह की बात करें तो फिलहाल वे जियो मेरी जान नामक फिल्म का हिस्सा हैं. इसके अलावा वे हिंदी फिल्म सिर्फ आपके में भी नजर आएंगे. साल 2026 में वे द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का भी हिस्सा रहे. वे शो में मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव संग पहुंचे थे. इसके अलावा साल 2026 में ही वे डकैत अ लव स्टोरी में भी कैमियो भूमिका में नजर आए थे.