Ramayana Climax Like Baahubali: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और यश ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए. इस दौरान नितेश तिवारी ने बताया कि दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली ‘रामायण’ का पहला पार्ट ऐसी जगह खत्म होगा कि लोग थिएटर से निकलते ही दिवाली 2027 का इंतजार करने लगेंगे.
बीते 24 जुलाई को रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण‘ का ट्रेलर रिलीज होने वाला था. मगर इसे टाल दिया गया, जिसके चलते लोग इसे देखने को और भी ज्यादा बेताब हैं. फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा. लेकिन उससे पहले डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इसकी कहानी को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. नितेश तिवारी ने कंफर्म किया कि ‘रामायण पार्ट 1’ का क्लाइमैक्स ‘बाहुबली’ की तरह एक बड़े क्लिफहैंगर पर होगा.
‘बाहुबली’ की तरह रामायण का क्लाइमैक्सहाल ही में ‘रामायण’ की टीम ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में हिस्सा लिया. इस दौरान नितेश तिवारी, रणबीर कपूर, यश और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर कीं. इंटरव्यू में नितेश तिवारी ने कहा, “पहले पार्ट को हम ऐसी जगह खत्म कर रहे हैं, जिसे आप क्लिफहैंगर कह सकते हैं. ये ऐसा मोड़ होगा, जो ऑडियंस को थिएटर से बाहर निकलते ही दूसरे पार्ट का इंतजार करने पर मजबूर कर देगा.”
यह भी पढ़ें – धूम 4 का हिस्सा नहीं रणबीर कपूर, रामायण के अलावा इस फिल्म में आएंगे नजर, खुद दिया अपडेट
So #Ramayana Part 1 will end with a cliffhanger 😳 pic.twitter.com/xVhQEklbnJ
— Warrior (@RKzWarrior) July 25, 2026
दो हिस्सों में फिल्म बनाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ जैसी कहानी को सिर्फ एक फिल्म में समेटना पॉसिबल नहीं था. इसलिए मेकर्स ने इसे दो पार्ट में पेश करने का फैसला किया. उनके मुताबिक, जहां पहले पार्ट की कहानी खत्म होगी, वहीं से दूसरे पार्ट की शुरुआत होगी.
कॉमिक-कॉन में फिल्म का ट्रेलर24 जुलाई को बुए सैन डिएगो कॉमिक-कॉन फिल्म का ट्रेलर प्रेजेंट किया गया, जिसे देखने के बाद इसे लेकर बज और बढ़ता जा रहा है. इवेंट से कुछ वीडियोज भी लीक हुए. जिनमें रावण बने यश की झलक दिखाई दी. ये क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, कुणाल कपूर इंद्र देव, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी और विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा के रोल में दिखाई देंगे.