एनडीए सांसदों ने नंदन नीलेकणि की अगुवाई में टास्क फोर्स का किया स्वागत, कहा- तकनीक से पारदर्शी बनेगी परीक्षा प्रणाली
Indias News Hindi July 27, 2026 04:44 PM

New Delhi, 27 जुलाई . संसद के मॉनसून सत्र के दौरान परीक्षा सुधार, पेपर लीक रोकने के उपाय और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर एनडीए सांसदों ने विपक्ष से सवाल किया.

Prime Minister Narendra Modi द्वारा तकनीक विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अगुवाई में परीक्षा सुधारों के लिए हाई-पावर टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा का BJP MP नरेश बंसल ने स्वागत किया. उन्होंने इसे परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

बंसल ने कहा कि टास्क फोर्स में शिक्षा और अन्य क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा, जिससे नकल और पेपर लीक जैसी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि तकनीक के व्यापक इस्तेमाल और विशेषज्ञों की भागीदारी से परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जा सकेगा.

उधर, सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर BJP MP मेधा कुलकर्णी ने कहा कि Government परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर रही है. उनके अनुसार, प्रस्तावित कानून में पेपर लीक और संगठित रैकेट से निपटने के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि विधेयक में दोषियों के लिए सख्त दंड और जवाबदेही तय करने के उपाय शामिल किए गए हैं, ताकि भविष्य में छात्रों को ऐसी घटनाओं से नुकसान न उठाना पड़े.

जेडीयू सांसद संजय झा ने भी Government के कदमों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने शुरुआत से ही छात्रों की पेपर लीक संबंधी चिंताओं को गंभीरता से लिया है.

उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में तकनीक के माध्यम से मानवीय हस्तक्षेप कम करने और परीक्षाओं को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित कानून और टास्क फोर्स की पहल से भविष्य में निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षाएं सुनिश्चित हो सकेंगी.

सांसद सायोनी घोष ने कहा कि इस विधेयक में संसद पर चर्चा होनी चाहिए. परीक्षा सुधारों और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सदन में सकारात्मक बहस होनी चाहिए. उन्होंने Government द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए चर्चा जरूरी है.

वहीं, BJP MP निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2004 से 2026 तक राहुल गांधी ने कई विदेश यात्राएं कीं, लेकिन इन यात्राओं की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं है.

निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और कथित गुप्त समझौतों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और भाजपा नेता प्रतिपक्ष के पद से उन्हें हटाने का प्रस्ताव लाने की कोशिश करेगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान Government और संविधान के खिलाफ बयान दिए हैं. हालांकि, कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

एएस

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.