प्रदर्शनकारी छात्रों की रिहाई नहीं हुई तो सरकार को भुगतना पड़ेगा खामियाजा : तेजस्वी यादव
Indias News Hindi July 27, 2026 04:44 PM

Patna, 27 जुलाई . विदेश दौरे से लौटने के बाद बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर राज्य Government पर हमलावर हो गए हैं. Monday को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार से पहले उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर Chief Minister सम्राट चौधरी और एनडीए Government पर तीखा हमला बोला.

तेजस्वी यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर सीएम सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को त्यागते हुए देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलवाई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ समझौता होने के बावजूद राज्यभर में हजारों छात्रों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. साथ ही उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है और उनके परिजनों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है.

तेजस्वी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया तो इसका Political खामियाजा एनडीए Government को भुगतना पड़ेगा.

इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य Government पर निशाना साधा था. Patna एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है.

उन्होंने आरोप लगाया था कि Government छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है. तेजस्वी यादव ने तब भी Government को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि Monday तक आंदोलन में शामिल छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो विपक्ष राज्यव्यापी बड़ा आंदोलन शुरू करेगा. उन्होंने कहा था कि महागठबंधन छात्रों के साथ खड़ा है और उनके अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी.

उधर, तेजस्वी यादव Monday को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि छात्र आंदोलन और कानून-व्यवस्था का मुद्दा उनके चुनावी अभियान का प्रमुख विषय रहेगा.

एमएनपी/एसके

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.