
New Delhi, 27 जुलाई . पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना Police ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एक सक्रिय स्नैचर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने आरोपी के कब्जे से एक छीना गया मोबाइल फोन, चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी और दो अन्य चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपी की गिरफ्तारी से कुल चार आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उपेंद्र उर्फ पीयूष (22) निवासी वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली के रूप में हुई है. Police के अनुसार वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए संपत्ति संबंधी अपराधों को अंजाम देता था.
Police के मुताबिक 25 जुलाई को मधु विहार थाने में पीसीआर कॉल के जरिए मोबाइल स्नैचिंग की सूचना मिली. शिकायतकर्ता आयुष दास ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह गाजीपुर की ओर जा रहे थे. आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड के पास डीसीपी कट पर पहुंचने पर नीली होंडा एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने उन्हें निशाना बनाया.
आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने उनका नीले रंग का वीवो मोबाइल फोन छीन लिया और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. शिकायत के आधार पर मधु विहार थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने विशेष टीम का गठन किया. जांच के दौरान Police को आरोपियों की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली. इसके आधार पर उसी दिन रात करीब 9:20 बजे आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड के पास जाल बिछाकर उपेंद्र उर्फ पीयूष को गिरफ्तार कर लिया गया.
Police ने आरोपी के पास से शिकायतकर्ता का छीना गया वीवो मोबाइल फोन बरामद कर लिया. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई नीली होंडा एक्टिवा स्कूटी भी बरामद हुई.
जांच में पता चला कि बरामद होंडा एक्टिवा चोरी की थी, जिसकी First Information Report पांडव नगर थाने में दर्ज की गई थी. इसके अलावा स्कूटी की तलाशी लेने पर एक सैमसंग और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद हुए, जो अलग-अलग चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए. इन बरामदगियों के साथ Police ने कुल चार मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया.
पूछताछ में उपेंद्र ने खुलासा किया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद Police ने सह-आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला. Police उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
Police के अनुसार उपेंद्र उर्फ पीयूष पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है और सब्जी बेचने का काम करता है. उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. उसके पिता लकवे से पीड़ित हैं जबकि मां घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं. पूछताछ में उसने बताया कि नशे की लत के कारण उसने चोरी और स्नैचिंग जैसी वारदातें शुरू कर दी थीं. Police ने आरोपी को अदालत में पेश कर दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
–
एएमटी/पीएम