
नई दिल्ली, 27 जुलाई . यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही एक बड़ी सैन्य भर्ती करने वाले हैं. लोगों के विरोध के बाद भी पुतिन बड़ी संख्या में लोगों को सीधे युद्ध के मैदान में भेजने वाले हैं. अगर वो ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो बड़ी संख्या में लोगों की जान जाएगी.
यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”पुतिन इस युद्ध को रोकने के लिए तैयार नहीं हैं. हमारी खुफिया जानकारी के मुताबिक, वह नई सैन्य भर्ती (मोबिलाइजेशन) की तैयारी कर रहे हैं. उनका इरादा है कि 21 सितंबर को होने वाले ड्यूमा चुनावों के बाद यह कदम उठाया जाए. वह सैनिकों की भर्ती बढ़ाना चाहते हैं. वह इसे खुलकर नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें अपने ही लोगों की प्रतिक्रिया का डर है.
जेलेंस्की ने कहा कि अगर हम उनकी सप्लाई, हथियार, पेट्रोल और डीजल की व्यवस्था में रुकावट नहीं डाल पाए और अगर हमारे सहयोगी उनके हमले के खिलाफ पूरी तरह से कड़े प्रतिबंध नहीं लगाते हैं तो वह अक्टूबर की शुरुआत में ऐसा करेंगे.
उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी समस्या बन सकती है क्योंकि उनका लक्ष्य करीब तीन लाख से पांच लाख लोगों को सेना में भर्ती करना है. उनके लिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों को भर्ती करना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है. हालांकि, इस फैसले को लेकर उनके देश के अंदर सवाल जरूर उठेंगे. मैंने जो सर्वे देखे हैं, उनके मुताबिक रूस के ज्यादातर लोग नई भर्ती के खिलाफ हैं. काफी लोग इस युद्ध के भी खिलाफ हैं लेकिन फिर भी वे पुतिन का समर्थन करते हैं.
जेलेंस्की ने कहा कि वह इतने सारे लोगों को कम समय में अच्छी तरह ट्रेनिंग नहीं दे पाएंगे. इसका मतलब है कि पहले की तरह वह कम ट्रेनिंग पाए हुए लोगों को ही सीधे युद्ध के मैदान में भेजेंगे. इसका नतीजा यह होगा कि बड़ी संख्या में लोगों की जान जाएगी.
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में हम बहुत तेजी से काम कर सकते हैं. इस युद्ध के शुरुआती वर्षों से ही मैं अमेरिका और यूरोपीय देशों से लाइसेंस देने की अपील करता रहा हूं. हमेशा के लिए नहीं बल्कि सिर्फ इस युद्ध की अवधि तक. हम उत्पादन बढ़ाएंगे और इसे अपने साझेदारों के साथ साझा भी करेंगे. हम इसे किसी और को नहीं बेचेंगे. इसका इस्तेमाल सिर्फ यूक्रेन की जरूरतों और जरूरत पड़ने पर हमारे साझेदारों के लिए होगा.
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में होने वाला हमारा घरेलू उत्पादन हमें ड्रोन और कई दूसरी चीजों को मार गिराने में मदद करता है लेकिन हम अभी बैलिस्टिक मिसाइलों को नहीं रोक सकते. हम यूरोप का अपना एंटी-बैलिस्टिक एयर डिफेंस सिस्टम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं लेकिन इसमें समय लगेगा.
–
एवाई/पीएम