South Superstar Dhanush Hit and Flops: साउथ फिल्मों के बड़े सुपरस्टार धनुष ने सिनेमाघरों में अपने शानदार कलेक्शन से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है. उनकी एक्टिंग की खूब तारीफें भी देखने को मिली हैं. लेकिन इसके बाद भी एक्टर के लिए बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्मेंस देखने को नहीं मिल रही हैं. उनकी पिछली कुछ फिल्मों से इस बात को समझा जा सकता है. एक्टर अपना 43वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. ऐसे में आइए एक्टर की पिछली कुछ फिल्मों पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि पिछले कुछ समय से उनका ट्रैक रिकॉर्ड कैसा जा रहा है.
धनुष ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं. बॉलीवुड में भी रांझणा और तेरे इश्क में जैसी फिल्मों के जरिए वे कमाल का प्रदर्शन कर के दिखा चुके हैं. एक्टर की फिल्में सिनेमाघरों में धूम मचाती हैं और उन्हें खूब पसंद किया जाता है. उनकी कई फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनुष की पिछली 5 फिल्मों का हाल कैसा रहा है.
धनुष की पिछली 5 फिल्मों का हालधनुष की पिछली 5 फिल्मों की बात करें तो उनकी सबसे रीसेंट फिल्म कारा है. ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसके मुकाबले फिल्म ने 37.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया था. मतलब कि फिल्म अपने बजट का आधा भी रिकवर नहीं कर सकी थी. इसके पहले उनकी फिल्म तेरे इश्क में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये का था और इसके मुकाबले फिल्म ने 119.09 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी थी. ये फिल्म सक्सेसफुल रही थी. वहीं इसके पहले 2025 में ही इडली कढ़ई फिल्म आई थी. इस फिल्म का बजट 100 करोड़ का था और इसके मुकाबले ये फिल्म महज 50 करोड़ की कमाई ही कर सकी थी.
ये भी पढ़ें- The Odyssey: हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी का भारतीय सिनेमाघरों में कहर, 10 दिन में वर्ल्डवाइड कमा डाले 6000 करोड़!
कुबेरा फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 120 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी. इसके मुकाबले फिल्म ने 90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ये फिल्म भी फ्लॉप रही थी. वहीं बात करें रायन फिल्म की तो 2024 में इसी फिल्म के लिए धनुष को नेशनल अवॉर्ड मिला था. फिल्म 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने 94.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया था. कुल कलेक्शन की ओर रुख करें तो धनुष की इन 5 फिल्मों का बजट 495 करोड़ रुपये का रहा था और इसके मुकाबले फिल्म ने 392.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है.
क्या हैं धनुष की अपकमिंग फिल्में?धनुष की अपकमिंग फिल्मों की ओर रुख करें तो वे ओम चैप्टर 1 नाम की फिल्म में नजर आएंगे. वहीं दूसरी तरफ वे कारा फिल्म का भी हिस्सा होंगे. इन दोनों फिल्मों के अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो वे थामिज मुरुगन नाम की फिल्म में भी अभिनय करते नजर आएंगे. देखने वाली बात होगी कि एक्टर की बेहतर कमाई का सिलसिला आखिर कबसे शुरू होता है.