अमेरिकी महिला को भारत में मिले ऐसे 'झटके', सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये 5 मजेदार बातें
TV9 Bharatvarsh July 28, 2026 03:43 PM

आजकल सोशल मीडिया पर विदेशियों के इंडिया एक्सपीरियंस वाले वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. इस कड़ी में अब इंस्टाग्राम पर अमेरिकी महिला मेसी गोंसाल्वेज (Macy Gonsalvez) ने भारत में रहते हुए 5 ऐसी बातें बताईं जो उनके लिए एकदम नई और हैरान करने वाली थीं. चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो 5 बातें.

Baby Gender Reveal पर बैन

मेसी ने सबसे पहले भारत के एक कानून का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि भारत में प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे का लिंग पहले से पता करना गैरकानूनी है. अमेरिका में ये आम बात है, लेकिन भारत में ऐसा नियम देखकर वो चौंक गईं. उनके लिए ये बिल्कुल नया अनुभव था.

भारत की Late Night Life और देर रात के प्लान

अमेरिका में लोग जल्दी डिनर करके सो जाते हैं. लेकिन भारत में कहानी उल्टी है. मेसी बोलीं, यहां अगर किसी से मिलना है तो प्लान रात 8:30 या 9 बजे के बाद ही बनता है. वो खुद रात 9:30 बजे तक सोने की आदी हैं, इसलिए उनके लिए ये सबसे बड़ा कल्चर शॉक था.

नहाने से 15 मिनट पहले गीजर ऑन करो

मेसी को भारतीय घरों का गीजर वाला सिस्टम सबसे फनी लगा. वो हंसते हुए बोलीं कि गर्म पानी चाहिए तो नहाने से 10-15 मिनट पहले गीजर ऑन करना पड़ता है. उनके देश में तो नल खोलते ही गर्म पानी आ जाता है. ये सिस्टम उनके लिए बिल्कुल अलग था.

10 मिनट में डिलीवरी ने जीता दिल

भारत की फास्ट डिलीवरी देखकर मेसी का दिल खुश हो गया. उन्होंने कहा कि यहां ग्रॉसरी हो या खाना, 10 से 15 मिनट में सामान घर पर पहुंच जाता है. इसे उन्होंने अद्भुत बताया. अमेरिका में इतनी तेज डिलीवरी के बारे में सोचना भी मुश्किल है. यह भी पढ़ें:Viral Video: ससुर ने हाथ में थमाए पैसे तो चौंक गई विदेशी बहू, फिर वजह जान हुई गदगद, बोली- I Like It

सस्ते में Cook और Maid का मिलना

मेसी के हिसाब से भारत में रहना इसलिए भी आसान है, क्योंकि यहां घरेलू मदद सस्ती और आसानी से मिल जाती है. उन्होंने बताया कि यहां हर घर में खाना बनाने और सफाई के लिए मेड या कुक रखना नॉर्मल है. कुछ लोग फुल टाइम मेड भी रखते हैं. इस पॉइंट पर उन्होंने मजाक में लिखा, नंबर-5 तो मेरी दादी को हार्ट अटैक देगा. यह भी पढ़ें:Viral: इटैलियन बहू ने भारतीय ससुराल के खोले राज, इन 3 बातों ने कर दिया हैरान!

यहां देखिए वायरल वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Macy Gonsalvez (@macygonsalvez)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.