राशा थडानी इन तस्वीरों में मेकअप रूम में नजर आ रही हैं. ये उनकी फिल्म के सीन का ही कॉस्ट्यूम है, क्योंकि उन्होंने अपनी स्टोरी पर एक म्यूजिक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें वो इस अटायर में नजर आ रही हैं.
राशा की ये तस्वीरें भी बेहद प्यारी लग रही हैं. जिसमें वो नेचर के नजारों के बीच दिखाई दे रही हैं. बाउंसी हेयर, स्मोकी आइज के साथ राशा थडानी का ये लुक स्टनिंग है.फैंस उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद राशा की ब्यूटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
राशा थडानी की ये फोटो भी शूट के दौरान की ही लग रही है. शार्प आई, माथे पर बिंदी लगाए नेचुरल मेकअप लुक में वो गॉर्जियस लग रही हैं. ‘श्रीनिवासा मंगापुरम’ एक लव स्टोरी एक्शन थ्रिलर मूवी होगी. राशा ने तस्वीरें शेयर करते हुए ऑरेंज कलर के दिल ड्रॉप किए हैं. कमेंट बॉक्स में भी हार्ट इमोजी की बरसात हो गई है.
राशा थडानी इस तस्वीर में अपनी फिल्म के हीरो अभिनेता कृष्णा घट्टामानेई के साथ बाइक पर नजर आ रही हैं. उम्मीद है कि दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी खूब पसंद की जाएगी. राशा और कृष्णा घट्टामानेई स्टारर ‘श्रीनिवासा मंगापुरम’ 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.