Khatron Ke Khiladi 15 Date And Time: टीवी पर एक बार से खतरों का खेल शुरू होने जा रहा है, क्योंकि बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के जरिए वापस आ रहे हैं. लंबे समय से फैंस नए सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा होने जा रहा है. तो अगर आप भी उन लोगों में जो इस शो का इंतजार करने वालों में शामिल हैं, तो चलिए जानते हैं कि आप इस शो को कब से और कहां देख सकते हैं.
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ 1 अगस्त से कलर्स टीवी पर शुरू होने जा रहा है. आप हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे इस शो का नया एपिसोड देख पाएंगे. टीवी के साथ-साथ आप ओटीटी पर भी इस शो का मजा ले पाएंगे. टीवी के साथ-साथ ये शो ओटीटी ऐप जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा. ओटीटी पर भी ये शो शनिवार-रविवार रात 9 बजे ही आएगा.
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ फुल कंटेस्टेंट लिस्ट‘खतरों के खिलाड़ी 15‘ में ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना, उनकी को-कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट समेत 13 सितारे नजर आने वाले हैं. आप कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
बैरी जॉन ने पहचाना शाहरुख खान का हुनर, भंसाली ने रणबीर को सिखाया अनुशासन, जानें किसे गुरु मानते हैं बॉलीवुड सितारे
कहां हैं कसौटी जिंदगी की के अनुराग? कभी थे टीवी के सबसे बड़े स्टार, अब जी रहे ऐसी जिंदगी
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का विनरफिलहाल तो 13 स्टार्स ही शो का हिस्सा हैं. हालांकि, बाद में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है. ये सीजन एक साल के गैप के बाद आ रहा है. दरअसल, 14वां सीजन साल 2024 में आया था. 2025 में मेकर्स ये शो लेकर नहीं आए थे. वहीं अब 15वां सीजन टेलीकास्ट होने के लिए तैयार है. पिछले सीजन का खिताब करणवीर मेहरा के नाम हुआ था. अब देखना होगा कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने नाम करता है. बता दें कि रोहित शेट्टी ने तमाम कंटेस्टेंट के साथ मई में केपटाउन में इसकी शूटिंग शुरू की थी. जून में शूटिंग पूरी हो गई थी. और अब शो आपके टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर आने वाला है.