नई दिल्ली, 29 जुलाई: 30 जुलाई का दिन 2012 में हुई एक बड़ी बिजली संकट के लिए याद किया जाता है। उस रात ढाई बजे अचानक बिजली चली गई, जो सामान्यतः कोई असामान्य घटना नहीं है। लेकिन जब एक साथ उत्तर भारत के सात राज्यों में बिजली गुल हो जाए, तो यह निश्चित रूप से एक गंभीर समस्या बन जाती है। दरअसल, 30 जुलाई 2012 को उत्तरी ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में बिजली चली गई, जिससे लगभग 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए।
बिजली के ठप होने के कारण कई ट्रेनों को बीच में ही रोकना पड़ा। यह घटना इस बात का स्पष्ट संकेत थी कि देश की बिजली पर निर्भरता कितनी अधिक है। 30 जुलाई के दिन दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण इस प्रकार है:
1836: अमेरिका के हवाई में पहला अंग्रेजी अखबार प्रकाशित हुआ।
1886: देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ।
1930: एनबीसी रेडियो पर 'डेथ वैली डेज' का पहला प्रसारण हुआ।
1942: जर्मन सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25,000 यहूदियों की हत्या की।
1957: एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना हुई।
1966: इंग्लैंड ने फुटबॉल विश्व कप पहली बार जीता।
1980: वानुआतु को स्वतंत्रता मिली।
2002: कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2007: चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
2012: उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए।
2024: केरल के वायनाड में भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई, कई घायल हुए।
2025: इजराइली हमलों में 46 फलस्तीनी मारे गए।