न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
निशा शर्मा July 30, 2026 04:12 AM

रणबीर कपूर पिछले कुछ महीनों से, 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए क्लीन-शेव लुक में नजर आ रहे थे. हालांकि, कॉमिक-कॉन में फिल्म के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च के लिए अमेरिका जाते समय, रणबीर रफ और दाढ़ी वाले लुक में दिखे थे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर अपनी एक और मच अवेटेड फिल्म संजय लीला भंसाली निर्देशित लव एंड वॉर के शूट में बिजी होने वाले हैं.

 हाल ही में एक्टर को मुंबई में मूंछों के साथ स्पॉट किया गया. जिससे फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म पर काम फिर से शुरू कर दिया है. इसी बीच एक्टर के फोन के वॉल पेपर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर ने अपने फोन के वॉलपेपर पर अपने किस खास की तस्वीर लगाई हुई है.

रणबीर कपूर के फोन के वॉलपेपर पर किसकी है तस्वीर?
रणबीर कपूर के बदले हुए लुक ने तो फैंस का ध्यान खींचा ही है लेकिन एक और चीज ने सबका दिल जीत लिया, दरअसल मुंबई में स्पॉट होने के दौरान एक्टर के फोन के वॉलपेपर पर उनके किसी खास की तस्वीर दिख गई. बता दें कि रणबीर कपूर के फोन के वॉलपेपर पर न तो आलिया की तस्वीर है ना ही उनकी लाड़ली प्रिंसेस राहा कि बल्कि एक्टर ने अपने दिवंगत पिता, मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की एक फोटो फोन के वॉलपेपर पर लगाई हुई है. ये तस्वीर ऋषि की दुबई जाते समय ग्लास उठाए हुए ली गई एक सेल्फी थी. वहीं रणबीर के वॉलपेपर की फोटो देख फैंस की आंखे नम हो रही हैं.

 

:- 'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात

ऋषि कपूर का कब हुआ था निधन
बता दें कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को ल्यूकेमिया से दो साल की लड़ाई के बाद निधन हो गया था. तब से, रणबीर ने कई इंटरव्यू और फैमिली फंक्शन में अपने दिवंगत पिता को याद किया है. उनकी मां  नीतू कपूर भी दिवंगत स्टार की प्यारी यादें शेयर करती रहती हैं.

रणबीर कपूर की आने वाली फ़िल्में
रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. वहीं इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली के मौके पर ही सिनेमाघरों में आएगा. रणबीर कपूर के पास संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर लव एंड वॉर भी है. ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.  इनके अलावा एक्टर के पास संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल पार्क भी है.

:-रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी ने 75 करोड़ में किया म्यूजिक राइट्स का सौदा

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.