इम्तियाज अली की नई फिल्म में फिर साथ दिखेंगे शरवरी-वेदांग रैना, इसी साल शुरू होगी शूटिंग
श्रेया शर्मा July 30, 2026 04:12 AM

निर्देशक इम्तियाज अली अपनी फिल्मों में अलग और शानदार लव स्टोरी के लिए जाने जाते हैं. कुछ समय पहले ही रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया. साथ ही शरवरी वाघ और वेदांग रैना की जोड़ी ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली. इसी बीच खबर आ रही है कि वेदांग रैना और शरवरी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी, जिसे इम्तियाज अली ही निर्देशित करेंगे.

नवंबर में शुरू होगी शूटिंग 

पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इम्तियाज अली अपनी नई रोमांटिक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें शरवरी और वेदांग रैना लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन के चरण में है और मेकर्स इसकी शूटिंग नवंबर में शुरू कर सकती हैं. फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट भी तैयार हो गई है और कास्ट को भी चुन लिया गया है. अब सभी फिल्म की लोकेशन, शेड्यूल और बाकी प्रोडक्शन काम की प्लानिंग कर रही है, ताकि शूटिंग शुरू होने में देर न हो.

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sharvari 🐯 (@sharvari) द्वारा साझा की गई पोस्ट

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया हाथ, शुरू किया राहत अभियान

सूत्रों ने दी जानकारी 

वहीं सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि इम्तियाज अली कई समय से इस लव स्टोरी की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और अब इसे फाइनल करके कास्टिंग कर ली गई है. पूरी टीम शूटिंग की तैयारी कर रही है और सभी इसे पर्दे पर लाने के लिए एक्साइटेड है. वहीं मेकर्स को लगता है कि वेदांग और शरवरी इस कहानी के लिए फिट बैठ रहे हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

फिल्म के बारे में 

बता दें कि इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें वेदांग रैना, शरवरी, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में नजर आए. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर से 98.99 करोड़ और 77.16 करोड़ रुपये इंडिया ग्रॉस में कमाई की. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की है, जहां प्यार करने वाले कीनू और जिया एक दूसरे से बिछड़ जाते है. इसके बावजूद दोनों के बीच इतना प्यार होता है कि आखिरी सांस तक दोनों एक दूसरे के लिए तड़पते नजर आए. इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि हर किसी ने इसकी जमकर तारीफ की और आईएमडीबी पर इसे 10 में से 8.2 रेटिंग मिली. 

रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी संग 75 करोड़ में किया म्यूजिक राइट्स का सौदा

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.