असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सलमान खान, शुरू किया राहत अभियान
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 30, 2026 04:12 AM

असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. आपदा की इस घड़ी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने अपने एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन' (Being Human) के जरिए बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत अभियान शुरू किया है. इस काम में उनके एक फैन क्लब भी उनका साथ दे रहा है. राहत अभियान की शुरुआत बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाने के पैकेट और जरूरी सामान बांटने से की गई है.

सलमान खान ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान का ये राहत अभियान कई स्टेज में चलाया जाएगा. आने वाले दिनों में जरूरतमंद लोगों को राशन किट, दवाइयां, पीने का पानी, सैनिटरी नैपकिन और मच्छर भगाने वाले स्प्रे जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा स्कूलों और अस्पतालों के पुनर्निर्माण में भी मदद करने की योजना है. 

सलमान खान किस तरह कर रहे हैं मदद?
बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैयार खाना (रेडी-टू-ईट फूड पैकेट) और जरूरी सामान बांटने का काम शुरू कर दिया गया है. आने वाले कुछ हफ्तों में राशन किट, पीने का पानी, दवाइयां, सेनेटरी नैपकिन और मच्छर भगाने वाले स्प्रे जैसी चीजें बांटी जाएंगी. इसके साथ-साथ बाढ़ से नुकसान हुए स्कूलों और अस्पतालों को दोबारा ठीक करने में भी मदद की जाएगी.

:- कब रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर? प्रोड्यूसर ने दिया अपडेट

जहां कई बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए असम बाढ़ को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, वहीं सलमान खान ने जमीनी स्तर पर मदद की पहल शुरू की है. बॉलीवुड एक्ट्रेस भी जमीनी स्तर पर लोगों की मदद कर रही हैं.

मदद के तरीके बताएंगी आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी बाढ़ से प्रभावित असम के लिए अपना समर्थन जताया है. उन्होंने अपने फैंस से राज्य की मदद के लिए आगे आने की अपील की है. उन्होंने लिखा, 'अभी हमारे देश के कई हिस्सों में बाढ़ आई हुई है, जिसमें असम सबसे ज्यादा प्रभावित है और बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है. 60 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. परिवारों ने अपने घर, जमीन और कुछ लोगों ने तो अपने प्रियजनों को भी खो दिया है.' 

आलिया ने आगे लिखा, 'ये हर साल होता है और फिर भी हम इसके लिए तैयार नहीं होते. असम को अभी तुरंत राहत की जरूरत है. हालात सामान्य होने तक, लंबे समय तक मदद की जरूरत होगी. अगर आप सोच रहे हैं कि आप कैसे मदद कर सकते हैं, तो मैं आने वाले कुछ दिनों में जमीनी स्तर पर काम करने वाले संगठनों के जरिए राहत कार्यों में मदद के कुछ तरीके बताऊंगी.'

असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित
बता दें कि असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. राज्य के कई जिलों में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 600 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए हैं और अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि, प्रशासन के मुताबिक कुछ इलाकों में हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं और प्रभावित लोगों की संख्या में कमी आई है. बाढ़ से राज्य में खेती, घरों और पशुओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है. हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूब चुकी है और बड़ी संख्या में मवेशी प्रभावित हुए हैं. 

:-सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.