अगस्त का महीना सिनेमा लवर्स के लिए काफी जबरदस्त रहने वाला है. दरअसल अगस में कई एक्साइटिंग और मच अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज गो रही हैं. एक्शन थ्रिलर और फैमिली ड्रामा से लेकर हॉरर कॉमेडी, ऐतिहासिक कहानियों और बायोपिक तक शामिल हैं. यानी दर्शकों के पास चुनने के लिए बहुत सारे ऑप्शन होंगे. तो चलिए यहां अगस्त में रिलीज हो रही सभी फिल्मों की लिस्ट जान लेते हैं.
ओह माय डॉग
अमित राय निर्देशित औरर पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल शर्म और माही राय सहि कई कलाकारों से सजी ओह माय डॉग 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ओह माय डॉग' एक हिंदी फैमिली थ्रिलर है जो एक छोटे लड़के (माही राय) और एक आवा कुत्ते की अनोखी दोस्ती पर बेस्ड है. कहानी में रोमांच और सस्पेंस तब आता है, जब आस-पड़ोस के कुत्ते रहस्यमय तरीके से गायब होने लगते हैं. इसके बाद बड़ा खुलासा होता है.

'कोरियन कनकराजु'
'कोरियन कनकराजु' तेलुगु भाषा की एक हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म है. यह फ़िल्म भारत के रायलसीमा इलाके के रहने वाले कनकराजु (वरुण तेज) नाम के एक गुस्सैल और शराब पीने वाले नौजवान की कहानी है. उसकी आम ज़िंदगी में तब जबरदस्त मोड़ आता है जब उसे कोरिया का एक रहस्यमयी ड्रैगन वाला फूलदान मिलता है. मेरलापाका गांधी निर्देशित फिल्म में वरुण तेज के अलावा रितिका नायक, सत्य अक्कला, और दक्षा नागरकर अहम रोल में है. ये 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.
बंटवारा 1947
राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी बंटावार 1947 लेकर आ रही है. पार्टिशन के दर्द को दिखलाती ये फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इसमें प्रीति ज़िंटा, शबाना आज़मी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह ने भी अहम रोल प्ले किया है. आमिर खान द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है. ये फिल्म इस 14 अगस्त को सिनेमाघरो में दस्तक देगी.

'आवारापन 2'
'आवारापन’ भी मच अवेटेड फिल्म है. 'आवारापन' की इस सीक्वल में एक बार फिर इमरान हाशमी ने कमबैक किया है. फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम रोल में नजर आएंगीं. इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और ये 14 अगस्त तो सनी देओल की बंटवारा 1947 से क्लैश करेगी.

विश्वनाथ एंड सन्स
वेंकी एटलुरी के डायरेक्शन में बनी विश्वनाथ एंड सन्स में सूर्या, ममिता बैजू, अनिल कपूर, रवीना टंडन, राधिका सरथकुमार, भवानी श्री, काली वेंकट और नासर अहम रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का भी 14 अगस्त को बंटवारा 1947 और आवरापन 2 से क्लैश होगा.

आई एम ए गेम
नहस हिदायत निर्देशित और दुलकर सलमान स्टारर मलयालम एक्शन थ्रिलर आई एम ए गेम 20 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में संयुक्ता विश्वनाथन, मैसस्किन, कथिर, एंटनी वर्गीस, कयादु लोहार और विनय फोर्ट भी अहम किरदार प्ले करते दिखेंगे.
View this post on Instagram
टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स
गीतू मोहनदास निर्देशित और यश स्टारर टॉक्सिक साल की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसकी रिलीज कई बार टली है और अब ये 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम किरदारों में नजर आएंगीं. इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

ईठा
'ईठा' एक बायोग्राफ़िकल ड्रामा है जो महाराष्ट्र की मशहूर पारंपरिक लावणी और तमाशा लोक-थिएटर कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की इंस्पायरिंग सच्ची कहानी पर आधारित है. फिल्म में श्रद्धा कपूर ने विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार प्ले किया है. अन्य कलाकारों में रणदीप हुडा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नाना पाटेकर, सिद्धार्थ जाधव, अनंत जोशी और उल्का गुप्ता है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 28 अगस्त को रिलीज होगी.

:-रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी ने 75 करोड़ में किया म्यूजिक राइट्स का सौदा