सब इंस्पेक्टर (SI) के पद
कॉन्स्टेबल के लिए सबसे ज्यादा वैकेंसी
ASI ड्राइवरी और मैकेनिक के पद भी शामिल
इस भर्ती में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (फिंगरप्रिंट ब्यूरो) के 23 पद भी शामिल है. इसके अलावा पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 20 पद और कॉन्स्टेबल (मैकेनिक) के 7 पद यानी इन दोनों कैटेगरी में कुल 27 रिक्तियां भरी जाएंगी.
कितना मिलेगा वेतन?
सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 43,300 से 1,15,270 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित किया गया है. स्टेशन फायर ऑफिसर और डिप्टी जेलर के पदों पर 38,000 से 1,12,510 तक वेतन मिलेगा. वहीं पुलिस काॅन्स्टेबल फायर फाइटर, वार्डर, ड्राइवर और मैकेनिक के पदों का वेतनमान 24,280 रुपये से 72,850 रुपये तक तय किया गया है. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए 33,750 से 99,310 रुपये तक का वेतन मिलेगा.
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी, 74184 अभ्यर्थी पास; देखें कटऑफ
आवेदन प्रक्रिया कैसे होगी?
ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी. आवेदन शुरू होने पर उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर के जरिए टीएसएलपीआरबी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर पार्ट-1 आवेदन पत्र भरना होगा. सब इंस्पेक्टर पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पार्ट-2 आवेदन जमा करना होगा. वहीं ड्राइवर, मैकेनिक और एएसआई पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा नहीं होगी. इन पदों के अभ्यर्थी फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से पहले पार्ट-2 आवेदन जमा करेंगे.
आवेदन से पहले मेडिकल जांच की सलाह
भर्ती बोर्ड में उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले किसी सिविल सर्जन से मेडिकल जांच कराने की सलाह दी है, ताकि वह निर्धारित फिजिकल और चिकित्सीय मानकों को पूरा करते हो, इससे भर्ती के अगले चरण में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा.
ये जरूरी डॉक्यूमेंट रखें तैयार
ऑनलाइन आवेदन के दौरान और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड और प्रस्तुत करने होंगे. इनमें जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र, स्थानीय उम्मीदवार से जुड़े दस्तावेज और अन्य विशेष श्रेणी के प्रमाण पत्र शामिल है.
रेलवे ग्रुप D परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त से शुरू होगी CBT