'मिर्जापुर' सीरीज ने ओटीटी पर खूब गर्दा उडाया है वहीं अब ये मिर्जापुर: द मूवी' के तौर पर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है. इसके टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अब 'मिर्जापुर: द मूवी' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. वहीं मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए 'मिर्जापुर: द मूवी' में एक और सरप्राइज देने की तैयारी कर ली है.