'स्पाइडर-मैन' फेम एक्टर ने रचाई सीक्रेट शादी, इंटरव्यू में गलती से निकला मुंह से सच
मयूरी सिंह August 02, 2026 04:42 AM

'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' फिल्मों में पीटर पार्कर के दोस्त नेड लीड्स का किरदार निभाने वाले एक्टर जैकब बैटलॉन ने शादी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर वेरोनिका लियाहोव के साथ शादी रचाई है. 

जैकब बैटलॉन ने की कर ली शादी
जैकब बैटलॉन और वेरोनिका हाल ही में फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के प्रीमियर में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में जैकब, टॉम हॉलैंड, जेंडाया, सैडी सिंक और जॉन बर्नथल के साथ अहम भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में टॉम हॉलैंड और जेंडाया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जैकब ने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'काश मेरी पत्नी मुझे 'बिग डॉग' कहकर बुलाती.' उनके इस बयान ने भी लोगों का ध्यान खींचा.

वहीं, पिछले कुछ समय से जैकब कई इवेंट्स में अपने बाएं हाथ में अंगूठी पहने नजर आ रहे थे. इसी के बाद उनके शादी करने की अटकलें तेज हो गई थीं, जिन पर अब मुहर लग गई है.

Box Office: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने मचाई तबाही, दो दिन के कलेक्शन से 'धुरंधर' और 'डंकी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Veronica Leahov (@veroleahov)

दोनों ने मार्च 2025 में इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई का ऐलान किया था. उस समय उन्होंने अपनी न्यूयॉर्क में हुई रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'अब हमारी नई जिंदगी की शुरुआत हो रही है.' जैकब और वेरोनिका कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. वेरोनिका पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacob Batalon (@lifeisaloha)

बता दें, जैकब बैटलॉन इन दिनों फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' में नजर आ रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की कहानी पीटर पार्कर की है, जो ऐसी दुनिया में अकेले स्पाइडर-मैन की जिंदगी जी रहा है, जहां अब कोई उसे पहचानता नहीं है. इसी बीच नए खतरनाक विलेन की एंट्री होती है, जिससे उसके सामने नई चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं.

इस फिल्म को डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है. 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' इंडिया में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी. फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 60 करोड़ रुपये की कमाई की. 

सिंपलिसिटी में भी क्लास, प्रियंका चतुर्वेदी के इन 8 पार्लियामेंट लुक्स से लें 'परफेक्ट साड़ी इंस्पिरेशन'

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.