सीजेपी प्रोटेस्ट से शामिल होने वाले जेन जी पर एक के बाद एक पर कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में बीते दिन ही पीएम मोदी को गाली देने वाली 15 साल की लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. लड़की का सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो पीएम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आई थी. ऐसे में अब मामला दर्ज किया गया तो लड़की ने माफीनामे का वीडियो शेयर किया, जिस पर कंगना रनौत का इसे समर्थन भी मिला.
कंगना रनौत ने शेयर की पोस्ट
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस 15 साल की लड़की के वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया और इसके सथ ही लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की है. इसमें कंगना रनौत लिखती हैं, 'ये मुश्किल से 15 साल की है. ये खुद बोल रही है कि इसने कभी मोदी जी के खिलाफ अपनी लाइफ में कभी कुछ नहीं कहा. उस दिन उसके दोस्त उसे वहां ले गए और लोगों ने ही गाली देने के लिए उकसाया.'
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
हमें अपने बच्चों को प्रोटेक्ट करना है- कंगना रनौत
कंगना रनौत ने आगे लिखा, 'हमें अपने बच्चों को बुरे फैमिनाजी और शैतानी वामपंथियों से बचाने की जरूरत है. खुद नोटिस करो एक भी स्कार्फ/बुर्का वाली बेटी ने प्रदर्शन नहीं किया लेकिन हमारी बच्चियों को आसानी से मैन्युपुलेट कर लिया जाता है. ऐसा क्यों? हम एक कम्युनिटी को तौर पर कहीं ना कहीं फेल हो रहे हैं. हमें आत्म-चिंतन करना चाहिए और अपनी बच्चियों को बचाने की जरूरत है.' कंगना की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई है.

वीडियो में क्या बोल रही लड़की?
पीएम मोदी को गाली देने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और इसमें उस लड़की को 25 साल का बताया गया है. लेकिन वायरल वीडियो में लड़की दावा करती है कि वो 15 साल की है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि एबीपी न्यूज नहीं करता है.

माफानामे वाला वीडियो की बात की जाए तो लड़की कहती है, 'मैं प्रोटेस्ट में कुछ लोगों का बातों में आ गई थी और प्रधानमंत्री के खिलाफ बहुत ही बुरा भला कहा था. मैं सिर्फ 15 साल की हूं. मैंने जो भी किया वो माफी के लायक नहीं है. मैंने बहुत बुरा भला कहा. मैं पूरे देश से इसके लिए माफी चाहती हूं. मैं बहुत शर्मिंदा हूं. मैं खुद को देख नहीं पा रही हूं. प्लीज मुझे माफ कर दो.'
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल
पीएम ने भी शेयर किया था वीडियो
गौरतलब है कि लड़की के माफी वाले वीडियो से पहले पीएम मोदी ने अपना वीडियो शेयर किया था. इस इंस्टाग्राम वीडियो में पीएम ने विरोध प्रदर्शन करने के दौरान अपमानजनक नारेबाजी पर माफी की अपील की की थी. उन्होंने कहा था, 'ये गुमराह किए गए बच्चे हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा फर्ज है. उन्हें सजा देकर अदालतों के चक्कर लगवाकर य समाज में परेशान करके हम हालात नहीं बदल पाएंगे.'
बहरहाल, अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में देखा गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन क्रिटिक्स ने इसे काफी पसंद किया था.