टाइगर श्रॉफ संग शेयर स्क्रीन करेंगी 'इश्क विश्क रिबाउंड' की एक्ट्रेस पश्मीना, सामने आया ये अपडेट
TV9 Bharatvarsh August 02, 2026 06:42 AM

टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा दूसरी बार किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं. इससे पहले सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में दोनों ने साथ काम किया था. अब रेमो द्वारा निर्देशित की जा रही इस अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर मूवी में ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस पश्मीना भी जुड़ गई हैं. इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि नुसरत भरूचा भी फिल्म का हिस्सा हैं.

टाइगर श्रॉफ स्टारर ये फिल्म लोगों के लिए सरप्राइज ट्रीट होगी, क्योंकि इसमें एल्विश यादव भी नजर आने वाले हैं, जिनका एक अलग फैन बेस है. इसी के साथ मूवी में अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे जो गंभीर से लेकर कॉमेडी किरदारों में परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल जान लेते हैं इस फिल्म में एक्ट्रेस पश्मीना रोशन के जुड़ने का क्या है अपडेट.

मुख्य महिला किरदारों में पश्मीना

जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की इस एक्शन एंटरटेनर मूवी में पश्मीना रोशन मुख्य महिला किरदारों में शामिल हैं. कहा जा रहा है कि नुसरत भरूचा को-एक्ट्रेस होंगी. हालांकि अब पश्मीना का लीड रोल होगा या सपोर्टिंग रोल. इस बार में मेकर्स की तरफ से किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है.

विक्की जैन की पहली फिल्म

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘वीजे फ्रेम्स’ शुरू किया है और उनके बैनर तले ही इस फिल्म का निर्माण हो रहा है. निर्देशक से लेकर कास्टिंग तक शानदार है. उम्मीद है कि प्रोड्यूसर बने विक्की जैन की ये फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी.

पश्मीना रोशन का करियर

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से पश्मीना रोशन ने 2024 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म को धर्माधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया था. इसके अलावा वो आयुष्मान खुराना के गाने “जचड़ी” में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल अब रेमो डिसूजी निर्देशित और टाइगर श्रॉफ स्टारर मूवी में नजर आने वाली हैं.

बॉलीवुड से है गहरा नाता

पश्मीना रोशन का सरनेम ही बताता है कि वो बॉलीवुड की किस फैमिली से आती हैं. जी हां एक्ट्रेस राजेश रोशन की बेटी हैं और ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर हैं. उन्होंने एक्टिंग सीखी भी है और थिएटर में भी एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर पश्मीना रोशन की फैन फॉलोइंग लंबी है. उनके फैशनेबल लुक्स भी फैंस खूब पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: ये राम युग का आरंभ संदीप रेड्डी वांगा ने देखा रणबीर कपूर की Ramayana का ट्रेलर, एनिमल डायरेक्टर ने क्या कहा?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.