जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया. उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए. अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान ऐजाज अहमद गनाई के रूप में हुई है, उसे पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने देर रात बारामूला के शीरी इलाके में गोरीवान में एक वाहन जांच चौकी से गिरफ्तार किया.
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ऐजाज अहमद गनाई के पास से एक पिस्टल, 10 कारतूस (नौ मिमी), एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है.
आतंकियों का मददगार गिरफ्तारएक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपोरा क्षेत्र में जांच के दौरान एक मददगार को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तौसीफ अहमद डार के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि डार के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरूपुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि बरामद सामान उसके पास कैसे पहुंचा और उसका मकसद क्या था, इसकी जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका किसी आतंकी संगठन या अन्य नेटवर्क से कोई संबंध तो नहीं है.