दिल्ली: उस्मानपुर में छत गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचा 10 साल का मासूम
TV9 Bharatvarsh August 03, 2026 08:42 AM

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक मंजिला मकान की छत का एक हिस्सा गिरने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, घटना रात लगभग 10 बजे न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के जेपी नगर में हुई. पुलिस ने बताया कि घर में मौजूद एक बच्चा बाल-बाल बच गया.

पुलिस के अनुसार, दंपति किराए के मकान में रह रहा था कि तभी अचानक छत का एक हिस्सा गिर गया और दोनों मलबे में दब गए. पुलिस, अग्निशमन विभाग के कर्मियों और बचाव दल ने मकान की छत गिरने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.

इटावा का रहने वाला था परिवार

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की पहचान आकाश के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला था और दिल्ली में हलवाई का काम करता था. पुलिस ने बताया कि छत गिरने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका और मामले की जांच जारी है.

#WATCH | Delhi: A local resident Balbir Singh parmar, says, “The incident happened at around 9:45 PM. Three people lived there, a husband, a wife, and a small child, about 9-10 years old… Yes, they (husband and wife) passed away, and I personally drove the husband to the https://t.co/GMHuHT1wyX pic.twitter.com/MCJ5P3GNxw

— ANI (@ANI) August 2, 2026

हादसे में पति-पत्नी की मौत

स्थानीय निवासी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि यह घटना रात में हुई. वहां पति, पत्नी और उनका 9-10 साल का बच्चा रहता थे. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है. बलबीर ने बताया कि मैं खुद पति को अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गया. इसके बाद मैंने पुलिस को फोन किया. कुछ ही देर में हमारे स्थानीय बीट ऑफिसर राकेश वहां पहुंचे, और उनके बाद SHO और थाने की पूरी टीम आ गई.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.