Sanjay Dutt ने हॉलीवुड की एकता को सराहा, बॉलीवुड में कॉम्पिटिशन पर क्या कहा?
TV9 Bharatvarsh August 03, 2026 01:42 PM

Sanjay Dutt on Bollywood VS Hollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री में संजय दत्त का रुतबा अलग है. उनकी पहली पारी भी सक्सेसफुल रही थी और उन्हें दूसरी पारी में भी काफी सम्मान मिला है. बॉलीवुड के अलावा पिछले कुछ सालों में साउथ में भी उन्होंने कई सारे पावरफुल रोल्स हासिल किए हैं. संजय दत्त को फिल्म इंडस्ट्री में 45 साल हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने फिल्मों के जुड़े अपने एक्सपिरियंस शेयर किए साथ ही ये भी बताया कि हॉलीवुड कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री से अलग है.

उन्होंने सीधे तौर पर किसी पर निशाना नहीं साधा लेकिन एक्टर का ऐसा मानना है कि बॉलीवुड में बहुत कुछ बदल गया है. जबकी हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन तो है लेकिन काफी हेल्थी है. ये बात उन्हें प्रभावित करती है.

संजय दत्त ने क्या कहा?

संजय दत्त ने कहा- ”जब मैंने अपना करियर शुरू किया था उस समय तक इंडस्ट्री एक परिवार की तरह रहती थी. सभी साथ रहते थे और सभी एक-दूसरे की मदद को तैयार रहते थे. लेकिन अब कॉम्पिटिशन काफी खतरनाक हो गया है. ये बहुत दुखद है. मैं उम्मीद करता हूं कि पुराना दौर वापस आ जाए.” इसके साथ ही एक्टर हॉलीवुड के कॉम्पिटिशन और वहां के कल्चर से काफी इंप्रेस्ड नजर आए.

हॉलीवुड पर संजय दत्त ने क्या कहा?

हॉलीवुड के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने कहा- हॉलीवुड में सभी लोग एक साथ हैं. सभी दोस्त हैं. वहां प्रतिस्पर्धा तो है लेकिन सभी के बीच गहरी एकता भी है. वहां एक्टर्स भी एक दूसरे का साथ देते हैं और राइटर्स भी एक दूसरे को सहारा देते हैं. वहां इंडस्ट्री बॉडीज हैं जो एक-दूसरे का सहारा बनती हैं और मदद के लिए तैयार रहती हैं. ऑस्कर्स में भी अगर आप देखें तो गहरी एकता नजर आती है. जब भी कोई एक्टर ऊपर अवॉर्ड लेने जाता है तो किसी के बीच भी ईर्ष्या का भाव नजर नहीं आता है. आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि सभी कैसे साथ में सेलिब्रेट कर रहे होते हैं. ये देखकर काफी अच्छा लगता है.

ये भी पढ़ें- Sunil Grover Birthday: महीने की सैलरी थी 500 रुपये, हरियाणा का लड़का कैसे बना मशहूर एक्टर-कॉमेडियन?

किन फिल्मों का हिस्सा हैं संजय दत्त?

संजय दत्त की बात करें तो वे फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय में एक साल में ज्यादा फिल्में करते नजर आ रहे हैं. एक्टर साल 2025 में भूतनी, बागी 4, हाउसफुल 5 और धुरंधर में नजर आए थे. लेकिन साल 2026 में 7 महीने में ही 6 फिल्मों में दिखाई दिए हैं. वे द राजा साब, धुरंधर द रिवेंज, के डी द डेविल, राजा शिवाजी, आखिरी सवाल और 7 डॉग्स जैसी फिल्म में नजर आए हैं. वहीं वे मौजूदा समय में बाप और खलनायक रिटर्न्स जैसी फिल्म का हिस्सा हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.