एम्स नर्सिंग में दाखिले के लिए चॉइस फिलिंग शुरू, ऐसे करें आवेदन
एबीपी लाइव August 03, 2026 06:42 PM

 AIIMS Nursing Counselling 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग 2026 में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रोसेस शुरू कर दी है. प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार ऑफिशियल काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के एम्स संस्थानों का चुन कर सकते हैं. वहीं, एमएससी नर्सिंग उम्मीदवार के लिए शेड्यूल्ड काउंसलिंग प्रोग्राम भी जारी किया गया है. पहले चरण के सीट अलॉटमेंट का परिणाम 6 अगस्त 2026 को घोषित किया जाएगा.

चॉइस फिलिंग की प्रोसेस हुई शुरू

एम्स की ओर से शुरू की गई इस प्रोसेस के तहत योग्य अवेदक को अपने रेजिसट्रेशन डीटेल, पासवर्ड और रेजिसट्रेशन उनिक कोड की मदद से काउंसलिंग डैशबोर्ड में लॉगिन करना होगा. इसके बाद अवेदक अपनी पसंद के एम्स संस्थानों का चुन कर प्रायोरिटी तय कर सकते हैं. एमएससी नर्सिंग के अवेदक को संस्थान के साथ साथ अपनी पसंद की स्पेशलाइजेशन भी चुननी होगी. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ऑफीशियल परीक्षा वेबसाइट पर कराई जा रही है.

ऐसे पूरी करें चॉइस फिलिंग प्रोसेस

 सबसे पहले एम्स एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं. होमपेज पर एकेडमिक कोर्सेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या एमएससी नर्सिंग प्रोग्राम चुनें. अब अपना रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन यूनिक कोड (आरयूसी) दर्ज करके लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद काउंसलिंग डैशबोर्ड खोलें और चॉइस फिलिंग पेज पर जाएं. अपनी पसंद के एम्स इंस्टीट्यूट चुनें.

वहीं, एमएससी नर्सिंग के उम्मीदवारों को अपनी पसंद की स्पेशलाइजेशन भी चुननी होगी. चुने गए सभी ऑप्शन को अपनी प्रेफरेंस के अनुसार ऑरडर ऑफ प्रीफेरेंस में रखें. सभी चॉइस एक बार ध्यान से जांच लें और आखिरी तारीख से पहले लॉक चॉइस पर क्लिक करके उन्हें फाइनल कर दें. आखिर में कन्फर्मेशन स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

6 अगस्त को आएगा पहले चरण का रेजन्ट

एम्स के अनुसार पहले चरण के सीट अलॉटमेंट का परिणाम 6 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा. जिन अवेदक को सीट अलॉटेड होगी, उन्हें निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन सीट एक्सेपट करना होगा. इसके बाद दस्तावेजों का जांच और इंरॉलमेंट से जुड़ी अन्य प्रोसेस पूरी करनी होगी. तय समय सीमा में प्रोसेस पूरी नहीं करने पर अलॉटेड सीट रद्द की जा सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

अवेदक को सलाह दी गई है कि चॉइस भरने से पहले सभी संस्थानों और उपलब्ध सीटों की जानकारी ध्यान से पढ़ लें. विकल्प लॉक करने के बाद उनमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी. इसलिए आखरी फैसला लेने से पहले सभी विकल्पों की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है. काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारी केवल एम्स की वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराई जाएगी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.