भारत के T20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले देश के खिलाड़ियों की तारीफ़ की और बॉक्सर्स के ऐतिहासिक और रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के लिए उनकी खास तौर पर सराहना की. भारतीय बॉक्सर्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और बॉक्सिंग मेडल टेबल में सबसे ऊपर रहे. उन्होंने सात गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीते, जो एक अभूतपूर्व उपलब्धि है.
अय्यर ने 'X' पर पोस्ट किया, "टीम इंडिया के लिए क्या शानदार कॉमनवेल्थ गेम्स रहे! हमारे बॉक्सर्स ने ग्लासगो में दबदबा बनाया. कई गोल्ड मेडल जीते और देश का मान बढ़ाया. देश को प्रेरित करने के लिए हमारे सभी चैंपियंस और पैरा-एथलीट्स को बहुत-बहुत बधाई. यह भारतीय खेल का बेहतरीन रूप है. तिरंगा पहनने वाले हर खिलाड़ी पर गर्व है."
What a Commonwealth Games for Team India! 🇮🇳
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) August 2, 2026
Our boxers dominated Glasgow, bringing home a haul of gold and making the nation proud. Huge congratulations to all our champions and para trailblazers for inspiring the nation. This is Indian sport at its finest.
Proud of every…
बॉक्सिंग रिंग में भारत का दबदबा रहा. महिला मुक्केबाजों ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पांच गोल्ड मेडल जीते, जबकि सचिन सिवाच और अंकुश पांघल ने पुरुषों के दो खिताब अपने नाम किए. इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत का बॉक्सिंग में सबसे सफल अभियान पूरा हुआ.
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा), एशियन गेम्स मेडलिस्ट प्रीति पवार (54 किग्रा), एशियन चैंपियन प्रिया घंघास (60 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में भारत का पिछला सबसे अच्छा प्रदर्शन 2018 के गोल्ड कोस्ट गेम्स में रहा था, जहां उसने तीन गोल्ड मेडल समेत कुल सात मेडल जीते थे. भारत ने कुल 39 मेडल जीते, जिनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल थे.
अय्यर, जिन्हें हाल ही में भारत का T20 कप्तान बनाया गया है, के कार्यकाल की शुरुआत मिली-जुली रही है. भारत को आयरलैंड के खिलाफ़ 0-2 से सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ़ पांच मैचों की सीरीज़ में 0-4 से हार मिली, लेकिन फिर टीम ने वापसी करते हुए हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ तीन मैचों की सीरीज़ जीती.
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका