राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग आज राम मंदिर के चंदे को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वही लोग पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करते रहे हैं और राम मंदिर का लगातार विरोध करते रहे हैं.
किरेन रिजिजू ने कहा कि यह वही लोग हैं जो भगवान राम को नहीं मानते. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी लंबे समय से भगवान राम के खिलाफ बोलती रही हैं. उन्होंने कहा कि इन दलों के नेताओं ने कई बार यह कहा कि भगवान राम का अस्तित्व नहीं था और उन्हें काल्पनिक बताया. रिजिजू ने कहा कि जिन्होंने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया, वही लोग अब चंदे की चोरी का मुद्दा उठाकर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.
राम मंदिर आंदोलन के खिलाफ खड़ी रही कांग्रेस-SP
किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी हमेशा राम मंदिर आंदोलन के खिलाफ खड़ी रही हैं. अब जब राम मंदिर बन चुका है तो ये दल नए-नए आरोप लगाकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. रिजिजू ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उठाकर विपक्ष सिर्फ राजनीतिक फायदा लेना चाहता है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान राम और राम मंदिर का विरोध करने वाले लोग आज देश को गुमराह नहीं कर सकते. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सालों तक राम मंदिर का विरोध करते रहे, उन्हें पहले देश से माफी मांगनी चाहिए. इसके बाद ही उन्हें इस तरह के आरोप लगाने या हंगामा करने का अधिकार है.
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ