भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह RBI का आईडी कार्ड पहने हुए हैं. सरकारी जॉब करते हुए की ये फोटो देखकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं. आपको बता दें कि ईशान को स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी नौकरी मिली हुई है, जिसे 9 साल हो गए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि उन्हें इस जॉब के लिए कितनी सैलरी मिलती है.
ईशान किशन की जो फोटो वायरल हो रही है, वो बैंक के किसी कर्मचारी ने ली और सोशल मीडिया पर शेयर की. ईशान इसमें फॉर्मल ड्रेस में हैं, उन्होंने आसमानी रंग की शर्ट और काली पैंट पहनी हुई है. उनके गले में बैंक का आईडी कार्ड है. सरकारी बाबू के रूप में देख फैंस हैरान रह गए, जो हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ थे. हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्हें ये नौकरी हाल ही में मिली है, उनकी नियुक्ति 2017 में हुई थी.
ईशान किशन रिजर्व बैंक और इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हैं. स्पोर्ट्स कोटे के तहत उनकी नियुक्ति साल 2017 में हुई थी. उस समय ईशान की उम्र 18 साल थी. बता दें कि वह RBI की तरफ से डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेल चुके हैं. उन्हें जब भी समय मिलता है, वह बैंक में जाते हैं.
यह भी पढ़ें- आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
ईशान किशन असिस्टेंट मैनेजर हैं, जो ग्रेड-ए लेवल का पद होता है. इस पद के लिए बेसक पे करीब 45 हजार से 49 हजार होता है. मकान किराया, महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं जोड़ें तो सैलरी 90 हजार से 1 लाख 15 हजार रुपये तक रहती है. ईशान को इस जॉब के लिए इन हैंड करीब 75 हजार से 90 हजार रुपये प्रति माह मिलते हैं.
28 वर्षीय ईशान किशन के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 32 वनडे और 55 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश 1107 और 1608 रन हैं. वह काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे, इसी साल हुए टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज में चुना गया और उनकी वापसी शानदार रही. उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें- IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
ईशान ने इसके आलावा 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 78 रन बनाए हैं. वह आईपीएल में फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं. पिछले IPL संस्करण उन्होंने कुछ मैचों में टीम की कमान भी संभाली थी.