नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' खत्म हो चुका है. इस सीजन की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने अपने नाम की, जबकि शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर-अप रहीं. शो के दौरान दोनों के बीच कई बार तीखी बहस और टकराव देखने को मिला. हालांकि, अब शो खत्म होने के बाद दोनों ने पुरानी कड़वाहट भुलाकर साथ में जश्न मनाया और डांस करती नजर आईं.
फराह खान ने रखी सक्सेस पार्टी
'लॉक अप 2' की होस्ट और फिल्ममेकर फराह खान ने बीती रात अपने घर पर शो की ग्रैंड सक्सेस पार्टी रखी, जहां शो के सभी कंटेस्टेंट्स पहुंचे. पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सभी मस्ती करते और साथ में सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।
इन सितारों ने की पार्टी में शिरकत
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने सभी गेस्ट से मिलवाती नजर आ रही हैं. इस पार्टी में धीरज धूपर, उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा, सुनीता आहूजा, माधुरी जैन ग्रोवर, आकांक्षा चमोला, पामेला सेरेना, रियाज अली, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, वरुण यादव, श्रेया कालरा, उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल, एकता कपूर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, मौनी रॉय, अर्जुन कपूर और सनी लियोनी समेत कई सितारे शामिल हुए.
View this post on Instagram
शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा ने किया डांस
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा और फर्स्ट रनर-अप शिवांगी जोशी साथ में डांस करती नजर आ रही हैं. शो के दौरान दोनों के बीच हुई अनबन को भूलकर इस तरह साथ जश्न मनाते देख फैंस भी काफी खुश हैं. फराह खान और हर्षद चोपड़ा ने भी साथ में जमकर ठुमके लगाए.
View this post on Instagram
कुशाल टंडन के कमेंट ने खींचा ध्यान
एकता कपूर के इस वीडियो पर सबसे ज्यादा ध्यान शिवांगी जोशी के एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने खींचा. उन्होंने लिखा, कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे भी हर हफ्ते ऐसा क्रॉसओवर चाहिए.' इस पर एकता कपूर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'तुम्हारे तो हर हफ्ते कई क्रॉसओवर होते थे.'

बता दें कि 'लॉक अप 2' के शुरुआती दिनों में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के रिश्ते का जिक्र किया था. उन्होंने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें डीएम किया था, जिसके बाद शो में दोनों के बीच काफी विवाद देखने को मिला था.
श्रेया कालरा ने किसे दिया जीत का क्रेडिट?
'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा ने अपनी जीत का क्रेडिट अपने दोस्तों को दिया. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने कहा, 'ये ट्रॉफी सिर्फ मेरी नहीं, हम सभी की है. हम छोटे शहरों से अपने सपने पूरे करने आए हैं. हमें हमेशा ये कहकर नीचा दिखाया जाता है कि तुम आउटसाइडर हो, कंटेंट क्रिएटर हो, इंडस्ट्री में काम नहीं किया, इसलिए तुम्हें मौके नहीं मिलते.'
View this post on Instagram
ये हमेशा से 'श्रेया कालरा शो' था...
श्रेया ने आगे कहा, 'ये ट्रॉफी उन सभी लोगों की है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. मैं ये जीत आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हूं. मेरे लिए आपने लोगों की बातें सुनीं, पूरी दुनिया से लड़े, इसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी. मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं. और हां, ये हमेशा से 'श्रेया कालरा शो' था.'
View this post on Instagram
बॉयफ्रेंड ने श्रेया कालरा को किया खूब सपोर्ट
बता दें कि श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल हर कदम पर उनके साथ खड़े नजर आए.

'लॉक अप 2' के दौरान भी उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार श्रेया को सपोर्ट किया और फैंस से उन्हें वोट करने की अपील की. वहीं, ग्रैंड फिनाले में श्रेया के विजेता बनते ही ऋषभ ने उन्हें गले लगाया और खुशी में अपने कंधों पर उठाकर जश्न मनाया.