'स्पाइडर मैन' का 8वें दिन भी खूब चला जादू, जानें-भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनने से है कितनी दूर
निशा शर्मा August 07, 2026 02:42 PM

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने से उम्मीद से ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है और हॉलीवुड की सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. पहले हफ्ते में बंपर कमाई करन के बाद अब 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं टॉम हॉलैंड स्टारर ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की है?

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का 8वें दिन कितना रहा कलेक्शन?
टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखे हुए है. सिनेमाघरों में मौजूद बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बावूज मार्वल की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म भारतीय दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और इसी के साथ ये हर दिन जबरदस्त कमाई भी कर रही है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 60.60 करोड़ से दमदार शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन इसने 49.35 करोड़, तीसरे दिन 70.25 करोड़, चौथे दिन 77.75 करोड़, पांचवें दिन 23.80 करोड़, छठे दिन 21.75 करोड़ और 7वें दिन 17 करोड़ की कमाई की.

  • वहीं ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आकड़ों के मुताबिक स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने  रिलीज के 8वें दिन 10 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म की 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 327.67 करोड़ रुपये हो गई है.

:-Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई में 8वें दिन भारी मंदी देखी गई फिर भी ये बॉक्स पर मजबूत बनी हुई है. अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' कब 2019 की मार्वल ब्लॉकबस्टर एवेंजर्स एंडगेम (373.22 करोड़)  पीछे छोड़कर भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एमसीयू फ़िल्म बन जाएगी. इसके लिए इसे अभी 43 करोड़ और कमाने होंगे. फिल्म की कमाई में अगर दूसरे वीकेंड पर तेजी आती है तो 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ये आंकड़े आसानी से हासिल कर लेगी.

वहीं  भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनने के लिए इसे ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर' को भी पीछे छोड़ना होगा. इसके लिए इसे 60 करोड़ के करीब और कमाना होगा.


भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 हॉलीवुड फिल्में (नेट)

  • अवतार द वे ऑफ वॉटर: 390.6 करोड़
  • एवेंजर्स एंडगेम: 373.22 करोड़
  • स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे : 330 करोड़

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के बारे में
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड के अलावा जेडया, सैडी सिंक और जैकब बैटलन ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

:-Awarapan 2 Trailer: धांसू है 'आवारापन 2' का ट्रेलर है, 'शिवम पंडित' के किरदार में छाए इमरान हाशमी, शबाना आजमी ने भी चौंकाया

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.