इमरान हाशमी की रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'आवारापन 2' साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है.फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटमेंट हैं. वहीं ये फिल्म इंडिपेंडेंस डे से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2007 की सुपरहिट फिल्म 'आवारापन' का ऑफिशियल सीक्वल है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में क्या 'आवारापन 2' हिंदी सिनेमा की टॉप 10 रोमांटिक ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी? यहां बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन जानते हैं.
क्या 'आवारापन 2' टॉप 10 रोमांटिक ओपनिंग लिस्ट जगह बना पाएंगे?
बता दें कि 'आवारापन 2' का सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से क्लैश होगा. इंडिपेंडेंस डे पर होने वाले इस टकराव की वजह से स्क्रीन्स बंट जाएंगी और फिल्म के ओपनिंग डे पर दर्शक भी बंटने लाजमी हैं. हालांकि बड़े पर्दे पर कड़े मुकाबले के बावजूद, 'आवारापन 2' के पास हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली रोमांटिक फिल्मों में जगह बनाना आसान होगा.
बता दें कि अभी दसवें नंबर पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 11.12 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. ऐसे में दसवीं पोजिशन हासिल करने के लिए 'आवारापन 2' 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को आसानी से बाहर कर सकती है. अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो ये लिस्ट में और भी ऊपर पहुंच सकती है.
View this post on Instagram
बॉलीवुड (इंडिया नेट कलेक्शन) की टॉप 10 रोमांटिक ओपनिंग फिल्में
'आवारापन 2' स्टार कास्ट
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किए हैं. बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ट्रेलर से ये तो पता चल गया है कि इमरान हाशमी शिव पंडित के किरदार में इस बार बदला लेने की लिए लौटे हैं. ये रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.