आम आदमी को हमेशा किसी न किसी काम से बैंक तो जाना ही पड़ता है. इसलिए पहले पता कर लेना चाहिए कि आज बैंक खुले हुए हैं भी या नहीं. कई तीज- त्योहार पर बैंकों में छुट्टी होती है. अब इसी महीने श्री कृष्ण जन्माष्टमी है. तो इस दिन बैंक बंद है या नहीं, ये आप यहां से देख सकते हैं. यहां से आपको जन्माष्टमी पर बैंक की छुट्टी के बारे में जानकारी मिल जाएगी. साथ ही यहां बताया गया है कि सितंबर में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं.
इस साल सितंबर के महीने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पड़ रही है. 4 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को इसे देशभर में सेलिब्रेट किया जाएगा.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
जन्माष्टमी के बाद 6 सितंबर को रविवार है, इसलिए बैंक बंद हैं. इसके अलावा 11 सितंबर, 12 सितंबर, 13 सितंबर, 14 सितंबर, 15 सितंबर, 20 सितंबर, 21 सितंबर, 22 सितंबर, 23 सितंबर, 25 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को भी बैंक बंद रहने वाले हैं. बस आपको एक बार ये चेक करना होगा कि इस लिस्ट में जो भी दिन बताए गए हैं, उस दिन आपके शहर में भी छुट्टी है या नहीं.