आज यानी 2 सितंबर, दिन बुधवार को अगर आप एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग करने जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले इसके भाव के बारे में पता होना चाहिए. अब चूंकि कल एक दिन में कमर्शियल और छोटू, दोनों ही गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है तो आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम का क्या हाल है? बता दें कि राहत वाली खबर है कि आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं और इसमें न इजाफा हुआ और ना ही रेट कम हुए हैं. यहां से आप आप अपने शहर अनुसार गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं.
| शहर | घरेलू एलपीजी की कीमत |
| दिल्ली | 942.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम |
| मुंबई | 941.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम |
| कोलकाता | 968.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम |
| चेन्नई | 957.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम |
| पटना | 1,031.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम |
| देहरादून | 961.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम |
| भोपाल | 947.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम |
| चंडीगढ़ | 951.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम |
| शहर | कमर्शियल एलपीजी की कीमत |
| दिल्ली | 2747.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम |
| मुंबई | 2,701.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम |
| कोलकाता | 2,882.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम |
| चेन्नई | 2,915.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम |
| बेंगलुरु | 2,8230.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम |
| पटना | 3,027.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम |
| देहरादून | 2,800.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम |
| भोपाल | 2,752.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम |
| चंडीगढ़ | 2,769.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम |
कल यानी 1 सितंबर की सुबह- सुबह कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 9 रुपए 50 पैसे बढ़ गए. इसके पहले अगस्त में तो 192 रुपए की कमी आई थी. अगस्त से पहले जुलाई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर ने 183.50 रुपए की राहत दी थी.
सिर्फ कमर्शियल ही नहीं, कल तो 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक FTL सिलेंडर के दाम में भी 2 रुपए का इजाफा हुआ है. अब देखने वाली बात है कि कबतक घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रहते हैं और आम आदमी को राहत मिलती है.