गर्मियों के मौसम में लोग एसी, फ्रिज और कूलर जैसे बिजली से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं. वहीं सर्दियों में भी गीजर और हीटर जैसे ज्यादा बिजली की खपत करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में लोग अक्सर अपने बजट को देखते हुए इन उपकरणों इस्तेमाल करते हैं, ताकि बिजली बिल ज्यादा न आए.
जरा सोचिए, आपने बिजली का इस्तेमाल काफी कम किया हो, लेकिन आपके घर पर लाखों का बिल आ जाए तो आप क्या करेंगे? हाल ही में एक ऐसा ही मामला तेलंगाना से सामने आया है, यहां पर एक महिला के घर का बिल 1.43 लाख से ज्यादा का आया. लेकिन जब मामले की जांच की गई तो सच्चाई सामने आई.
क्या पहले का कोई बिल बकाया था?
अगर पिछले कुछ महीनों का बिजली बिल बकाया हो तो बिल बढ़ा हुआ आ सकता है लेकिन महिला के मुताबिक, उसके कनेक्शन पर पहले का कोई बिल बकाया भी नहीं था, लेकिन इसके बाद भी 1.43 लाख का बिल आया.
लड्डू गोपाल से लेकर सजावट तक, जन्माष्टमी का सारा सामान यहां मिलेगा सस्ता
इतना बिल कैसे आया?
डिविजनल इंजीनियर ने महिला के घर पर आए 1.43 लाख के बिल के पीछे की वजह बताई. उन्होंने साफ किया कि इतना भारी बिल बिजली से चलने वाले उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से नहीं आया है, बल्कि बिजली मीटर में खराबी थी, जिसकी वजह से महिला के घर का बिल इतना ज्यादा आया.
घर के पुराने बिलों से की तुलना
बता दें कि तेलंगाना के मुलुगु के प्रेमनगर में महिला किराए के मकान पर रह रही है. जांच के दौरान यह भी देखा गया कि महिला के घर में बिजली की खपत कितनी होती है और पिछले महीनों के बिल से तुलना की गई. जांच के बाद दोबारा नया बिल जारी किया गया.
लाखों का बिल हजारों में आया
बिजली मीटर में खराबी के कारण महिला के घर का बिजली बिल 1,43,136 रुपये का आया था, जो जरूरत से ज्यादा था, लेकिन जांच के बाद दोबारा बिजली बिल जारी किया गया, जो 12,534 रुपये का था. महिला के मुताबिक, उसके घर में दो सीलिंग फैन, दो LED बल्ब और एक टीवी का इस्तेमाल होता है. इसलिए इतना ज्यादा बिल आना संभव नहीं था.
अब प्रेग्नेंसी या मैटरनिटी लीव लेने पर हो सकता है डिमोशन? हाई कोर्ट का फैसला समझिए
बिजली बिल ज्यादा आ जाए तो क्या करें?
अगर आपके घर का बिजली बिल हद से ज्यादा आ जाता है तो आप कुछ जरूरी कदम उठा सकते हैं जैसे...