लड्डू गोपाल से लेकर सजावट तक, जन्माष्टमी का सारा सामान यहां मिलेगा सस्ता
शैलजा पांडे September 02, 2026 08:42 PM

त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है. अभी 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया है, जिसके बाद अब 4 सितंबर 2026 जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाने वाला है, जिसके लिए लोगों ने सजावट के सामान से लेकर कपड़ों तक की शॉपिंग करनी शुरू कर दी है. अगर आप भी जन्माष्टमी के लिए सजावट का सामान बजट में खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए दिल्ली की ये थोक बाजार बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.

इस बाजार में मिलेगा सजावट का सामान

दिल्ली का मशहूर सदर बाजार, जहां लोग हर त्योहार के मौके पर शॉपिंग करने जाते हैं, जिसकी वजह से वहां पर काफी भीड़ हो जाती है. सदर बाजार के पान मंडी, कुतुब रोड और आरएस प्लाजा के आसपास लड्डू गोपाल के पोशाक, झूले, मुकुट, माला और मंदिर सजाने के लिए सामान आसानी से मिल जाता है. खास बात तो यह है कि यहां पर आपको सामान आपके बजट में मिल जाएगा. 

यहां फैंसी सजावट का सामान मिलेगा

अगर आपको अपने मंदिर की सजावट करने के लिए फैंसी सामान खरीदना है तो आप चांदनी चौक का किनाड़ी बाजार जा सकते हैं. यहां पर आपको मंदिर की सजावट का सामान, तोरण, फूलों की मालाएं, फेयरी लाइट्स, छोटे झूमर, मखमली कपड़े और दूसरे सजावट के सामान बजट में मिल सकते हैं. यानी आपको इन बाजारों में लड्डू गोपाल को सजाने के लिए सामान और अपने मंदिर की सजावट करने के लिए जरूरी सामान आसानी से मिल जाएगा. 

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होने लगीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स, 50 लाख यात्रियों पर होगा असर

पूजा सामग्री भी मिलेगी

जन्माष्टमी की पूजा करने के लिए आपको इन बाजारों में माखन मिश्री, मटकियां, पूजा की थाली, घंटी, धूपदानी जैसे दूसरे सामान भी मिल सकते हैं. हालांकि, जब आप खरीदारी करने बाजार जाए तो पहले ही सामान की लिस्ट बना लें और अपना बजट तय कर लें. इससे आपका समय बचेगा और आप कोई भी जरूरी सामान खरीदना नहीं भूलेंगे. 

150 में GUCCI और 250 में PRADA, दिल्ली के इन 3 बाजार में काफी सस्ते दाम पर मिलते हैं लग्जरी ब्रांड्स के सामान

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.