नील करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार सबको हैरान कर रही है. चौथे हफ्ते तक पहुंचते-पहुंचते तो ज्यादातरर फिल्में बॉक्स ऑफिस से पैकअप करने की तैयारी शुरू कर देती हैं. लेकिन इस हिंदी डिवोशनल ड्रामा ने तो चमत्कार ही कर दिया है. ये हर दिन ज़बरदस्त कमाई कर रही है. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और मेकर्स ने अब इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है.
'हनुमान अंश' ने 26 दिनों कितनी की कमाई?
बता दें कि बॉलीवुड की डिवोशनल ड्रामा 'हनुमान अंश' ने अपनी रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को धमाकेदार परफॉर्म किया और 8.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. इसी के साथ इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 54.13 करोड़ रुपये (नेट) कमा लिए हैं और इसकी ग्रॉस कमाई 63.87 करोड़ रुपये (ग्रॉस) पहुंच गई है.