बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों लगातार बिजी चल रहे हैं. पिछली बार 'धमाल 4' में नजर आए अजय ने हाल ही में बतौर होस्ट टीवी डेब्यू किया है. वो इन दिनों क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन को होस्ट कर रहे हैं. वहीं उनकी अगली फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है. इन सबके बीच अजय ने अपनी एक नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है. उन्होंने तस्वीरें शेयर करके खुद ये जानकारी दी है.
अजय देवगन ने शुरू की हॉरर फिल्म की शूटिंग
अजय देवन ने अपनी एक अपकमिंग हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. हालांकि अभी फिल्म को कोई नाम नहीं दिया गया है. हालांकि ये एक डरावनी फिल्म होगी. अजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बुधवार को दो तस्वीरें शेयर की है जिनमें वे फिल्म की टीम के साथ नजर आ रहे हैं. अजय ने कैप्शन में लिखा, 'डर का माहौल बनने वाला है. हमारी अनटाइटल्ड हॉरर थ्रिलर फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो रही है.'
ये भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' में निभाया नीम करौली बाबा के बचपन का किरदार, जानें कौन हैं विहान शेडगे
रोहित जुगराज संग काम कर रहे हैं अजय देवगन
अजय देवगन की इस अनटाइटल्ड फिल्म का डायरेक्शन रोहित जुगराज कर रहे हैं. अजय ने खुद अपनी पोस्ट में ये बताया है. वहीं फिल्म को अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस 'अजय देवगन फिल्म्स' के अलावा पनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है.
View this post on Instagram
काल के 21 साल बाद हॉरर फिल्म में अजय देवगन
हाल ही में मिड डे की एक रिपोर्ट में अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर बहुत सारी जानकारी दी गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का नाम गृह प्रवेश होगा. हालांकि फिलहाल अजय ने इसे अनटाइटल्ड फिल्म बताया है. खबरें हैं कि एक्टर इसमें एक रहस्यमयी और डरावने किरदार में नजर आएंगे. इसी तरह का किरदर उनका साल 2005 की फिल्म 'काल में भी था. इसकी कहानी गरुड़ पुराण से संबंधित बताई जा रही है.
अजय देवगन सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर फिल्में 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' से फैंस का दिल जीत चुके हैं. जबकि साल 2024 में आई उनकी फिल्म 'शैतान' सुपरनैचुरल हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी. इसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब वो एक बार फिर से इनसे मिलती-जुलती फिल्म से दर्शकों का दिल जीतेंगे. हालांकि उनकी अगली फिल्म की कहानी इनसे पूरी तरह अलग होगी.
ये भी पढ़ें: 2 करोड़ बजट, 50 करोड़ के पार कमाई, ब्लॉकबस्टर हुई 'हनुमान अंश', मेकर्स ने किया सीक्वल का ऐलान