अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बता दी असल वजह
निशा शर्मा September 03, 2026 05:42 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली और दोनों बच्चों के साथ लंदन में शिफ्ट हो चुकी हैं. ये जोड़ा अब लाइमलाइट से दूर रहकर विदेश में एक शांत जिंदगी जी रहा है.इन सबके बीच माधुरी दीक्षित के पति, डॉ. श्रीराम नेने ने अनुष्का के साथ साल 2025 हुई एक बातचीत को याद करते हुए एक्ट्रेस के अपने पति और बच्चों संग लंदन शिफ्ट होने की असल वजह का खुलासा किया है.

अपने बच्चों की नॉर्मल परवरिश चाहते हैं अनुष्का-विराट
डॉ. श्रीराम नेने ने बताया कि सेलिब्रिटी कपल पर लगातार बने रहने वाले ध्यान की वजह से रोजमर्रा के पल मुश्किल हो सकते हैं. उन्होंने कहा,“मैं सबके साथ घुल-मिल जाता हूं, मैं बिंदास हूं. लेकिन फिर भी, यह मुश्किल हो जाता है. हमेशा कोई न कोई सेल्फी लेने का मौका आ ही जाता हैं ऐसा नहीं है कि यह बुरा है, लेकिन कभी-कभी यह दखलंदाजा जैसा लगने लगता है.जैसे जब आप डिनर या लंच कर रहे हों.और आपको तब भी शालीनता बनाए रखनी पड़ती है. मेरी पत्नी के लिए यह एक इश्यू बन जाता है. लेकिन (अनुष्का और विराट) बहुत अच्छे लोग हैं और वे बस अपने बच्चों की परवरिश नॉर्मल तरीके से करना चाहते हैं.”

अनुष्का शर्मा वर्क फ्रंट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. 2021 में उनकी बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ. इसके बाद वे अपने बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो गए. वहीं, अनुष्का 2018 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'जीरो' के बाद से फिल्मों से दूर रही हैं. उन्होंने 'चकदा एक्सप्रेस' का काम पूरा कर लिया था, लेकिन यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई हैय उन्होंने 2022 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्ज' से भी किनारा कर लिया था.

:-'टॉक्सिक' ने ओपनिंग वीक पर किया कमाल, 'धुरंधर' से 'छावा' तक इन 10 फिल्मों को चटाई घूल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.