Fortuner से 7 लाख रुपये सस्ती Sorento, कौन है ज्यादा पैसा वसूल?
हिमांशु सिंह September 06, 2026 06:12 AM

हमारे देश में जब भी एक दमदार एसयूवी की बात होती है तो सभी के दिमाग में टोयोटा फॉर्च्यूनर का ख्याल ही आता है. क्योंकि, फॉर्च्यूनर एक बेहतरीन SUV और इसने अपना दबदबा भी मार्केट में अलग लेवल का बनाया है. लेकिन अब फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देने के लिए किआ की फ्लैगशिप एसयूवी सोरेंटो मार्केट में लॉन्च हो गई है. जिसके बाद से सोरेंटो को लेकर मार्केट में खूब चर्चा हो रही है.

बता दें कि, सबसे दिलचस्प बात यह है कि किआ सोरेंटो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये है जो फॉर्च्यूनर के बेस वेरिएंट की कीमत से करीब 7 लाख रुपये सस्ती पड़ती है. ऐसे में अब यही सवाल उठ रहा है कि क्या सस्ती होने के साथ-साथ सोरेंटो ज्यादा वैल्यू फॉर मनी भी है. आज इस खबर में हम यही जानेंगे कि, पावर, फीचर्स और डेली ड्राइविंग के लिहाज से इन दोनों 7-सीटर एसयूवी में से कौन-सा विकल्प आपके पैसों की सही कीमत वसूल कराता है.

इंजन और माइलेज का मुकाबला

बता दें कि, पावरट्रेन के मामले में किआ सोरेंटो में 2.2-लीटर डीजल और 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का ऑप्शन मिलता है. इसका हाइब्रिड इंजन न सिर्फ शानदार रिफाइनमेंट देता है बल्कि शहर में चलाने पर बेहतरीन माइलेज भी निकालकर देता है.

जबकि दूसरी तरफ फॉर्च्यूनर में 2.8-लीटर डीजल और 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. फॉर्च्यूनर का डीजल इंजन 204 बीएचपी और 500 एनएम का भारी-भरकम टॉर्क देता है जो भारी खिंचाव के लिए बेहतरीन है लेकिन माइलेज के मामले में सोरेंटो हाइब्रिड बाजी मार लेती है.


AI Generated Image

Tiago-Comet की बढ़ेगी टेंशन, Hyundai ला रही सस्ती EV

दोनों गाड़ियों में बड़ा है केबिन स्पेस

जबकि बात करें अगर केबिन की तो जैसे ही आप अंदर कदम रखते तो किआ सोरेंटो और फॉर्च्यूनर का फर्क साफ नजर आता है. सोरेंटो में 12.3-इंच की डुअल कर्व्ड स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, एआई असिस्टेंट और 360-डिग्री कैमरा जैसे हाई-टेक फीचर्स की भरमार मिलती है. इसके अलावा इसमें 6 और 7-सीटर दोनों लेआउट मिलते हैं. दूसरी ओर फॉर्च्यूनर का केबिन काफी बेसिक और आउटडेटेड महसूस होता है जिसमें आज के दौर के हिसाब से कई आधुनिक फीचर्स गायब हैं.


AI Generated Image

कैसी हैं दोनों की राइड क्वालिटी?

आपको बता दें कि, अगर आपकी प्राथमिकता कच्चे रास्तों, पत्थरों और गहरे गड्ढों पर गाड़ियां दौड़ाना है तो टोयोटा फॉर्च्यूनर का 225 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और 4x4 सेटअप अब भी बेस्ट है. लेकिन अगर आप ज्यादातर समय शहर के ट्रैफिक या हाइवे पर परिवार के साथ आरामदायक सफर करना चाहते हैं तो किआ सोरेंटो की राइड क्वालिटी फॉर्च्यूनर से कहीं ज्यादा स्मूथ और कार-लाइक है. सोरेंटो में आपको ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है जो हल्की-फुल्की ऑफ-रोडिंग और गीले रास्तों के लिए काफी है.

कौन है वैल्यू फॉर मनी?

वहीं, अब बात करते हैं आप को किस गाड़ी में पैसा लगाना चाहिए तो आपको बता दें कि, सुरक्षा के लिहाज से किआ सोरेंटो बेहद मजबूत है. इसमें 10 एयरबैग्स के साथ लेवल 2+ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है जो ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे 29 आधुनिक फीचर्स से लैस है.

जबकि फॉर्च्यूनर में फिलहाल एडास फीचर नहीं मिलता है. कुल मिलाकर अगर आपको रफ-एंड-टफ ऑफ-रोडिंग और ब्रांड रीसेल नहीं चाहिए तो लगभग 7 लाख रुपये बचाकर किआ सोरेंटो खरीदना ज्यादा समझदारी भरा और पैसा वसूल सौदा साबित होता है.

UK के पूर्व PM यूज करते हैं भारत में बनी ये बाइक, जानिए खासियत

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.