आजकल रिचार्ज चुनते समय सिर्फ कीमत देखना काफी नहीं है. यूजर्स यह भी देखते हैं कि कितने दिन की वैलिडिटी मिलेगी, रोज कितना डेटा मिलेगा और साथ में कौन-कौन से OTT या Digital Benefits मिलेंगे. यही वजह है कि लगभग एक जैसी कीमत वाले प्लान के बीच भी बड़ा अंतर हो सकता है. Reliance Jio का 450 रूपए, Airtel का 449 रुपए और Vi का 449 रुपये प्रीपेड प्लान इसी तरह के ऑप्शन हैं.
इन तीनों की कीमत में सिर्फ 1 रुपए का अंतर है, लेकिन डेटा , वैलिडिटी और OTT के मामले में इनके फायदे अलग-अलग हैं. ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा प्लान ज्यादा फायदा देता है. तो आइए जानते हैं कि Jio, Airtel या Vi 450 रूपए के अंदर किसका रिचार्ज बेस्ट है.
Jio के 450 रूपए प्लान में क्या मिलेगा?
Reliance Jio का 450 रूपए प्रीपेड प्लान 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोजाना 2GB डेटा मिलता है. पूरी वैलिडिटी में कुल 72GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं.
OTT और दूसरे फायदों की बात करें तो इसमें JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, 50GB JioAICloud Storage और Google AI Pro सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है. इसके लिए 5G नेटवर्क कवरेज और 5G डिवाइस जरूरी है. ज्यादा वैलिडिटी के साथ OTT और AI फायदे चाहने वालों के लिए यह प्लान यूजफुल हो सकता है.
Airtel के 449 रूपए प्लान में क्या फायदे?
Airtel का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोजाना 4GB डेटा मिलता है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं. प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी है, हालांकि Airtel की शर्तों के अनुसार 30 दिनों में 300GB तक डेटा दिया जाता है.इसके साथ Google One, Apple Music, SonyLIV और 18 से ज्यादा OTT फायदे मिलते हैं. Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.
यह भी पढ़ें - Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
Vi का 449 रुपए प्लान में इतने फायदे
Vi का 449 रुपए प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं. इसकी खासियत Full Day अनलिमिटेड डेटा है. 5G फोन और नेटवर्क कवरेज वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिल सकता है. OTT फायदों में JioHotstar Mobile और Vi Movies, TV Super का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन शामिल है. इसके अलावा SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play और FanCode समेत कुल 19 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है.
450 रूपए के अंदर किसका रिचार्ज बेस्ट?
अगर आपकी प्रिफरेंस ज्यादा वैलिडिटी है, तो Jio का 450 रूपए वाला प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं ज्यादा रोजाना डेटा चाहिए तो Airtel का 449 रुपए प्लान आगे है. अगर अनलिमिटेड डेटा और कई OTT प्लेटफॉर्म चाहिए, तो Vi का 449 रूपए प्लान बेस्ट ऑप्शन बनता है.
यह भी पढ़ें - क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई