NASA ने लॉन्च किया Roman Space Telescope, अब दिखेंगे अनदेखे राज
मानसी उपाध्याय September 06, 2026 08:12 PM

अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने के लिए NASA का Roman Space Telescope लॉन्च हो गया है. यह टेलीस्कोप ब्रह्मांड के उन रहस्यों को समझने में मदद करेगा, जिनके बारे में वैज्ञानिक अभी भी बहुत कुछ जानना चाहते हैं. खास बात यह है कि Roman Telescope को किसी एक खगोलीय पिंड पर फोकस करने की जगह अंतरिक्ष के बड़े हिस्से का एक साथ सर्वे करने के लिए तैयार किया गया है.

Roman Telescope को फ्लोरिडा के Cape Canaveral स्थित NASA के Kennedy Space Center से SpaceX के फॉल्कन हैवी रॉकेट के जरिए रवाना किया गया. भारतीय समय के मुताबिक इसकी लॉन्चिंग शाम करीब 4:57 बजे हुई. अब यह पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर Sun-Earth Lagrange Point-2 यानी L2 की ओर बढ़ रहा है. 

क्या है NASA का Roman Space Telescope?

Roman Telescope किसी सामान्य सैटेलाइट की तरह पृथ्वी की परिक्रमा नहीं करेगा. इसे सूर्य और पृथ्वी के L2 क्षेत्र के आसपास एक तय ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा. यहां पहुंचने में करीब एक महीने का समय लगने की उम्मीद है. L2 पर पहुंचने के बाद भी तुरंत वैज्ञानिक अध्ययन शुरू नहीं होंगे. NASA करीब तीन महीने तक इसकी कमीशनिंग और टेस्टिंग करेगा. इस दौरान टेलीस्कोप के सिस्टम और वैज्ञानिक डिवइसों की जांच की जाएगी. इसके बाद Roman अपने वैज्ञानिक मिशन की शुरुआत करेगा. 

कभी Spy Satellite के लिए तैयार किया गया था

Roman Telescope की कहानी भी काफी अलग है. इसे शुरुआत में National Reconnaissance Office के Spy Satellite Program के लिए डिजाइन किया गया था. यह प्रोग्राम बजट से बाहर चला गया और बाद में बंद कर दिया गया. इसके बाद 2012 में NRO ने इसे NASA को दे दिया और NASA ने इसे अंतरिक्ष की खोज के लिए दोबारा तैयार कि
 
यह भी पढ़ें - Airtel के 449 और Jio के 450 रुपये वाले पैक में क्या है अंतर, जानें किसमें ज्यादा फायदा

Roman Telescope कैसे देख सकेगा अंतरिक्ष?

Roman Telescope की सबसे बड़ी खासियत इसका Wide Field Instrument है. इसका 2.4 मीटर का प्राइमरी मिरर Hubble Space Telescope के मिरर के लगभग बराबर है, इसका Wide Field Instrument एक बार में Hubble से 100 गुना ज्यादा बड़ा क्षेत्र देख सकता है. 

क्यों खास है Roman Space Telescope?

Roman Telescope Dark Energy और Dark Matter पर रिसर्च करेगा. इसके अलावा यह आकाशगंगाओं के विकास को समझने और हमारे सौरमंडल के बाहर मौजूद Exoplanets की खोज में भी मदद करेगा. वहीं James Webb Space Telescope जहां अंतरिक्ष की खास वस्तुओं को बेहद बारीकी से देखने के लिए जाना जाता है, वहीं Roman बड़े हिस्से का सर्वे करेगा.  इससे वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड के कई बड़े सवालों को समझने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें - OpenAI ने शुरू किया GPT-6 Astra का रोलआउट! जानें कितना ताकतवर है ये नया मॉडल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.